रामनवमी के पावन पर्व पर आज दास हनुमान मंदिर, गोगापुर में श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत एक पावन आयोजन सम्पन्न हुआ*। रीपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
*स्वर्गीय अनोखीलाल फरक्या की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र संदीप फरक्या एवं पूरे फरक्या परिवार द्वारा आदियोगी कुंड का विधिवत पूजन-अर्चन कर भूमि पूजन बड़े ही श्रद्धा और विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया।*
*यह धार्मिक कार्य पंडित सोमेश्वर उपाध्याय के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ, जिससे पूरे वातावरण में दिव्यता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ*।
*इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा संदीप फरक्या का साफा व भगवा पटका पहनाकर सम्मान किया गया एवं पूरे फरक्या परिवार को भगवा पटका पहनाकर इस पुण्य कार्य के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया गया।*
*✨ यह पावन आयोजन मंदिर के विकास और धार्मिक चेतना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ✨*
*प्रभु श्रीराम एवं बजरंगबली से प्रार्थना है कि वे फरक्या परिवार सहित सभी भक्तों पर बनी रहै*
*पुरी जानकारी मंदिर पुजारी लखन बैरागी गोगापुर ने दी*
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

