उज्जैन.शिक्षाविद नौशाबा मौलाना हादी की 28 वीं में विचार गोष्ठी एवं पौधारोपण एवं आश्रम वासीयो को दूध, ब्रेड ,फल का वितरण किया गया l.
|
😊 Please Share This News 😊
|
उज्जैन.सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के सचिव धर्मेंद्र राठौर एवं संरक्षक सैयद आबिद मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया आज शिक्षाविद् नौशाबा अब्दुल हादी की 28 वी पुण्यतिथि पर महाकाल मार्ग स्थित अपंग आश्रम उज्जैन में पौधारोपण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट रामचंद्र सोलपंखी ने अतिथि के रूप में डॉ. तेज कुमार , युवा तुर्क इरशाद कुरैशी ने संबोधित किया l अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने किया l. इस वर्ष का नौशाबा हादी अवार्ड सामाजिक कार्यकर्ता शरीफ खान को प्रदान किया गया l कार्यक्रम का संचालन इकबाल उस्मानी ने किया आभार संयुक्त सचिव नासिर मंसूरी ने माना l कार्यक्रम में गंगाधर माहा, शाकिर शेख, जाहिद नूर एडवोकेट,अभिषेक सिसोदिया, विनीत जी आदि शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे l उपरोक्त जानकारी प्रत्याहार सचिव चेतन ठक्कर एवं प्रवक्ता सैयद आशिक अली ने दी l
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

