किस्मत न्यूज़ रतलाम.शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रीतमनगर में प्रवेशोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया । – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ रतलाम.शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रीतमनगर में प्रवेशोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया ।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ रतलाम.इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रशांत कुमार परासिया ने माँ शारदा को नमन करते हुए नवीन शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई को बोझिल ना मान कर सरल व सुगम तरिके से करे । शिक्षिका नीना कसेरा व अर्चना भूरिया द्वारा छात्रों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं शिक्षिका दुर्गा राठौर व योगिता गौड़ द्वारा छात्रों निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया । संस्था के शिक्षक विजय कुमार यादव व बसंत डामोर द्वारा विद्यार्थियों को अंकसूची का वितरण किया गया । इस अवसर पर विशेष अतिथि समाजसेवी रामलाल सोलंकी एवं सरपंच प्रतिनिधि शांतिलाल सिसोदिया ने छात्रों को नियमित विद्यालय आने की प्रेरणा दी। प्राचार्य श्री प्रशांत कुमार परासिया द्वारा छात्रों को निःशुल्क पाठ्‌यपुस्तक गणवेश, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति, साइकिल आदि की शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। शिक्षक नाहरसिंह डोडवे व अनुप मालवीय ने प्रवेश प्रक्रीया पूर्ण करते हुए 25 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया। इस अवसर पर संस्था से नीना कसेरा, अर्चना भूरिया, विजय कुमार यादव, बसंत डामोर, नाहर सिंह डोडवे, योगिता गौड़, दुर्गा राठौड़, अनुप मालवीय, भानुप्रिया गौतम, निधि शर्मा, भंवर सेन पालक गण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]