रतलाम पुलिस की आकस्मिक कार्रवाई — होटल, लॉज व स्पा सेंटरों की जांच, अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी//*मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम पुलिस की आकस्मिक कार्रवाई — होटल, लॉज व स्पा सेंटरों की जांच, अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी//*मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

रतलाम | दिनांक 01.04.2026.शहर में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार होटल, लॉज एवं स्पा सेंटरों की लगातार जांच की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 31.03.2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री विवेक कुमार के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम अंतर्गत स्पा सेंटरों की आकस्मिक जांच की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा कस्तूरबा नगर स्थित सेवन मिरर स्पा सेंटर एवं क्रिस्टल स्पा सेंटर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्पा सेंटर में कार्यरत स्टाफ से पूछताछ कर उनकी पहचान संबंधी जानकारी ली गई तथा स्पा सेंटर में उपलब्ध कमरों की बारीकी से चेकिंग की गई। साथ ही मेंटेनेंस रजिस्टर, स्टाफ विवरण, आगंतुक रिकॉर्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का भी परीक्षण किया गया।

पुलिस टीम द्वारा स्पा संचालकों को निर्देशित किया गया कि सभी कर्मचारियों का सत्यापन कराया जाए, रजिस्टर का नियमित संधारण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए।

इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अनिशा जैन, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा चौधरी सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रतलाम पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु होटल, लॉज एवं स्पा सेंटरों की जांच आगे भी लगातार जारी रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754