बैतूल। मंदसौर में हुई अस्मिता पेंचक सिलाट स्टेट लीग प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें बैतूल जिले के खिलाडिय़ों ने पहली बार में जीते तीन पदक जीते।
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल *पेंचक सिलाट स्टेट लीग में बैतूल ने जीते 3 पदक*
बैतूल। मंदसौर में हुई अस्मिता पेंचक सिलाट स्टेट लीग प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें बैतूल जिले के खिलाडिय़ों ने पहली बार में जीते तीन पदक जीते। पेंचक सिलाट जिला सचिव सचिन मालवी और कोच रानू मालवी ने बताया कि तेजेश्वरी मालवी ने 45 किग्रा सिनीयर वर्ग में रजत पदक, संजीवनी उच्चतर माध्यमिक स्कूल की छात्राएं कुमकुम सरले ने 40 किग्रा जूनियर वर्ग और माधुरी पवार ने 60 किग्राम सिनीयर वर्ग में कास्य पदक प्राप्त किया। इस विद्या के विषय में कोच रानू मालवी ने बताया कि पेंचक सिलाट एक संपूर्ण शारीरिक युद्ध शैली है जिसमें प्रहार, पकड़ और फेंकना है। इसमें शरीर का हर अंग इस्तेमाल होता है और हमले का निशाना बनता है। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र पवार और खेल, युवा कल्याण विभाग और संजीवनी शाला परिवार ने बधाईयां दी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

