रतलाम *लआरक्षक (बैण्ड) भर्ती 2026 का जनजागरूकता अभियान — पुलिस बैण्ड दल की प्रस्तुति से किया गया आकर्षक प्रचार-प्रसार.  रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम *लआरक्षक (बैण्ड) भर्ती 2026 का जनजागरूकता अभियान — पुलिस बैण्ड दल की प्रस्तुति से किया गया आकर्षक प्रचार-प्रसार.  रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

रतलाम मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक (बैण्ड) भर्ती वर्ष-2026 के अंतर्गत युवाओं को आकर्षित करने एवं अधिकाधिक पात्र अभ्यर्थियों तक जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में विशेष प्रचार-प्रसार अभियान संचालित किया जा रहा है।

उक्त अभियान के तहत आरक्षक (बैण्ड) के कुल 679 पदों पर सीधी भर्ती हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 05 अप्रैल 2026 से 19 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

रतलाम में बैण्ड दल की प्रस्तुति के माध्यम से प्रचार-प्रसार

पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के पालन में आज दिनांक 09.04.2026 को रतलाम शहर के प्रमुख स्थल महाराजा सज्जन सिंह चौराहा पर प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल इंदौर के पुलिस बैण्ड दल द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

बैण्ड दल की मधुर एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों ने आमजन का ध्यान आकर्षित किया, जिससे उपस्थित नागरिकों एवं युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी गई एवं उन्हें आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया।

              इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक रतलाम श्री मोहन भर्रावत, निरीक्षक श्री संतोष चौरसिया, उप निरीक्षक श्री कुलदीप देतलिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पत्रकार बंधुओं एवं बड़ी संख्या में आमजन 

            इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पुलिस सेवा से जोड़ना, उन्हें रोजगार के अवसरों की जानकारी देना तथा पुलिस बैण्ड के माध्यम से प्रतिभावान अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]