रतलाम.TET परीक्षा के विरोध में एव नियुक्ति दिनाक से वरिष्ठा के ज्ञापन दिया गया l* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम.TET परीक्षा के विरोध में एव नियुक्ति दिनाक से वरिष्ठा के ज्ञापन दिया गया l*

😊 Please Share This News 😊

रतलाम.भर्ती पश्चात अव्यवहारिक TET परीक्षा रद्द करवाने एवं प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करवाने हेतु अध्यापक / शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के नेतृत्व में आंदोलन का महा शंखनाद किया गया।

रतलाम जिले मे महामहिम राज्यपाल महोदय ,माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं माननीय शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन श्रीमान कलेक्टर महोदय के प्रतिनिधि श्री रामचन्द्र पाण्डेय (नायब तहसीलदार) को दिया गया ल ज्ञापन के समय संख्या – 500 से अधिक रही ज्ञापन का वाचन श्री विनोद शर्मा जी ने किया l

 

*ज्ञापन के मुख्य बिंदु:-*

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) की अधिसूचना दिनांक 24 अगस्त 2010 की कंडिका-4 (क), (ग) एवं कंडिका-5 के अनुसार 03 सितंबर 2001 के पश्चात नियुक्त शिक्षक, 03 सितंबर 2001 के पूर्व नियुक्त शिक्षक तथा वर्ष 2011 से 2014 के मध्य “गुरुजी” से “संविदा शिक्षक” के रूप में नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट प्रदान की गई है।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय में भी उक्त छूट का स्पष्ट उल्लेख किया गया है, इसके बावजूद विभागीय आयुक्तों द्वारा समस्त सेवागत नॉन-TET शिक्षकों को TET उत्तीर्ण करने हेतु बाध्य किया जाना अधिसूचना के प्रावधानों एवं माननीय न्यायालय के निर्णय की भावना के विपरीत है।

 

        ज्ञापन में आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल द्वारा दिनांक 02 मार्च 2026 (क्र.356) तथा आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा दिनांक 26 मार्च 2026 (क्र.6290) को जारी आदेशों को तत्काल निरस्त करने की करने की मांग की गई।

प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से मुक्त कर उन्हें अनावश्यक मानसिक तनाव से राहत प्रदान करने की कृपा करें।

नवीन शैक्षणिक संवर्ग के शिक्षकों की लंबे समय से की जा रही ज्वलंत मांग को दृष्टिगत रखते हुए उनकी सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से किए जाने हेतु आवश्यक आदेश जारी करने की कृपा करें, जिससे पेंशन, ग्रेच्युटी एवं अवकाश नगदी जैसे वैधानिक लाभ पदोन्नति/क्रमोन्नति की भांति सुनिश्चित हो सकें।

 

*ज्ञापन के समय शामिल रहे ……*

  मुनींद्र दुबे, गोपाल बोरिया, सुनील कुमार गोंड, नरेंद्र कुमार टांक, चरण सिंह चौधरी, मोहन सिंह सोलंकी, पिंकी यादव, स्वतंत्र श्रोत्रिय, प्रकाश शुक्ला, राजेश स्वर्णकार, महेद्र सिंह भाटी, राजेद्र राठौर, योगेश सरवाड, आनंद चावला, राजेश जोशी, सुश्री किरण पाटीदार, श्रीमती संध्या जैन, हरीश बिडवाल सहित समस्त संगठन पदाधिकारी एवं शिक्षकउपस्थित रहें। यह जानकारी संयुक्त मोर्चा के सुनील कुमार गोंड और आलोक कोठारी ने दी है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]