जबलपुर *छावनी अस्पताल में ओपीडी शुल्क कम करने की मांग* तालिब हुसेन
|
😊 Please Share This News 😊
|
जबलपुर. सदर के शासकीय मोती लाल नेहरू चिकित्सालय में ओपीडी सहित विभिन्न सेवा एवं सुविधाओं में शुल्क की बढ़ोत्तरी को लेकर लोगों का रौष बढ़ता जा रहा है. मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के अध्यक्ष समाजसेवी डाॅ. अजय कुमार वाधवानी ने कहा है कि ओपीडी का शुल्क सीधे 50 रू. कर दिए जाने से मजदूर, गरीब, रिक्शा चालक और बेसहारा लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालाँकि अस्पताल प्रबंधन दलील देता है कि बीपीएल कार्ड धारकों से 20 रू. ओपीडी चार्ज लिया जाता है, लेकिन बीमारी, घटना दुर्घटना के समय जब अचानक लोग इलाज के लिए अस्पताल आते हैं तो ओपीडी में उनसे 50 रू. ही लिए जाते हैं क्योंकि कोई भी शख्स हमेशा कार्ड जेब में रखकर नहीं चलता है. इसी तरह सोनोग्राफी, एक्सरे और विभिन्न टेस्ट की दरों में भी मनमानी वृद्धि कर दी गयी है जो गरीबों के साथ अन्याय है. संगठन के अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार वाधवानी, एड. आशीष त्रिपाठी, एड. भावना निगम, डाॅ. अशोक मेठवानी, डाॅ. अभिषेक जैन, डाॅ. अंकित मिश्रा, एड. रोशन मंध्यानी, एड. अमित खत्री आदि ने कहा है कि एक सप्ताह के भीतर सभी बढ़ी हुई दरें कम नहीं की जाती हैं तो संगठन रक्षा मंत्री एवं केन्ट बोर्ड के डायरेक्टर जनरल को ज्ञापन सौंपेगा.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

