सोनकच्छ :-सेन समाज ने धूमधाम से बनाई गुरुदेव की जन्म जयंती…… जय श्री सेन के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल…..  प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत…..शेख इक़बाल की विशेष ख़बर  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

सोनकच्छ :-सेन समाज ने धूमधाम से बनाई गुरुदेव की जन्म जयंती…… जय श्री सेन के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल…..  प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत…..शेख इक़बाल की विशेष ख़बर 

😊 Please Share This News 😊

सोनकच्छ:- सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की 726वीं जन्म जयंती धूमधाम व उत्साह के साथ मनाई गई। मंगलवार को नगर के डाक बंगला रोड स्थित ओम सांई राम गार्डन में बड़ी संख्या में सेन समाज एकत्रित होकर सर्वप्रथम संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज को पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रचलित के साथ सभी ने श्रध्दा पूर्वक उनका पूजन-अर्चन किया।सेन समाज अध्यक्ष ललित नागोरिया उपाध्यक्ष संतोष वर्मा संतोष सोलंकी कोषाध्यक्ष संजय वर्मा सह कोषाध्यक्ष हेमेश सिसोदिया द्वारा समाज के वरिष्ठजन और वृद्धजनो का तिलक कर भगवा दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। पूर्व समाज अध्यक्ष कैलाशचंद्र परमार द्वारा प्रारंपरिक सामाजिक प्रथा को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान अध्यक्ष ललित नागोरियो को तिलक कर सांफा बांध पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात सेन शिक्षा समिति सदस्य संतोष नागोरिया शिक्षक महेशचंद्र सिसोदिया डाक्टर संतोष वर्मा शिक्षक मनोहरलाल वर्मा पीपलीया बक्सु मनोज परमार व शिक्षक संतोष झाला द्वारा कक्षा 12वी 10वी 8वी व 5वी में उत्तीर्ण 75 प्रतिशत अंक तक लाने वाले छात्र-छात्राओ तथा खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन व आईआईटी में अव्वल आने वाले होनहार बच्चो को शील्ड व उपहार भेंट कर पुरस्कृत किया।साथ ही नगर के नेत्रदानी परिजनो का भी सम्मान मंच से किया गया।हालहि विगत माह में हुए समाज के दिवंगत आत्माओ को दो मिनट का मौन रखकर श्रध्दांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में आमंत्रण पर पधारे सोनकच्छ प्रेस क्लब अध्यक्ष कैलाशचंद्र जोशी व उपाध्यक्ष निशांत तिवारी का समाज पदाधिकारियो द्वारा स्वागत अभिवंदन किया। कार्यक्रम दौरान आय व्यय का व्यौरा समाज सचिव मनोज परमार द्वारा दिया गया।सामुहिक गुरुदेव सेन जी महाराज की आरती समाजजन द्वारा की गई। सहभोज के कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सुचारुपूर्ण संचालन रिटायर्ड शिक्षक बंशीलाल झाला तथा आभार कोषाध्यक्ष संजय वर्मा द्वारा माना गया। जन्म जयंती के भव्य आयोजन में अधिक संख्या में समाज के महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754