सोनकच्छ.मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सिविल अस्पताल सोनकच्छ का औचक निरीकषक. शेख इक़बाल। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

सोनकच्छ.मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सिविल अस्पताल सोनकच्छ का औचक निरीकषक. शेख इक़बाल।

😊 Please Share This News 😊

सोनकच्छ |विकासखंड सोनकच्छ अंतर्गत सिविल अस्पताल सोनकच्छ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती सरोजिनी जेम्स बैक द्वारा दिनांक 04 मई 2026 को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किलकारी अभियान के अंतर्गत पोषण पुनर्वास केंद्र, डिलीवरी वार्ड, ड्रेसिंग रूम, ओपीडी कक्ष एवं अस्पताल परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संस्थान में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती सरोजिनी जेम्स बैक द्वारा विकासखंड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जो प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल राव के निर्देशन में संपन्न हुई। बैठक में समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

साथ ही, सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। एचपीवी टीकाकरण, एमडीआर-सीडीआर, गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं नियमित टीकाकरण में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। तथा ब्लड स्टोरेज चालू करने हैं तो निर्देशित किया गया 

निरीक्षण एवं बैठक के दौरान विकासखंड के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]