चिचोली तहसील कार्यालय में अव्यवस्था: सूख रहे पेड़-पौधे, कर्मचारियों पर ड्यूटी के दौरान नशे के आरोप. अकरम पटेल।
|
😊 Please Share This News 😊
|
चिचोली। तहसील कार्यालय परिसर में इन दिनों अव्यवस्था का आलम देखने को मिल रहा है। परिसर में लगाए गए पेड़-पौधे उचित देखरेख के अभाव में सूखते जा रहे हैं, जिससे हरियाली खत्म होती नजर आ रही है। जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण पर्यावरण संरक्षण के प्रयास भी विफल होते दिखाई दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि तहसील कार्यालय में पदस्थ कुछ कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर नहीं हैं। बताया जा रहा है कि कई कर्मचारी ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में कार्यालय पहुंचते हैं, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का कहना है कि अधिकारियों की अत्यधिक सरलता और ढिलाई का लाभ उठाकर कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। समय पर निगरानी और कार्रवाई नहीं होने से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तहसील कार्यालय की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार किया जाए, लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाए जाने वाले कर्मचारियों का चिकित्सकीय परीक्षण (मुलायजा) कराया जाए। साथ ही परिसर में सूख रहे पेड़-पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित कर शासकीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की गई है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

