सीहोर, 7 मई 2026: हजरत दूल्हा बादशाह बाबा सर्वधर्म कमेटी, सीहोर एवं उर्स कमेटी के तत्वावधान में 5 व 6 मई को आयोजित दो दिवसीय उर्स समारोह ऐतिहासिक एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्स कमेटी अध्यक्ष श्री नौशाद खान ने की। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

सीहोर, 7 मई 2026: हजरत दूल्हा बादशाह बाबा सर्वधर्म कमेटी, सीहोर एवं उर्स कमेटी के तत्वावधान में 5 व 6 मई को आयोजित दो दिवसीय उर्स समारोह ऐतिहासिक एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्स कमेटी अध्यक्ष श्री नौशाद खान ने की।

😊 Please Share This News 😊

सीहोर 7 मई.की मुख्य झलकियां:

• 5 मई 2026: शानदार मुशायरा एवं मिलाद शरीफ का आयोजन हुआ। शहर के गणमान्य नागरिकों सहित हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। • 6 मई 2026: प्रसिद्ध कव्वाली का आयोजन किया गया, जिसमें सूफियाना कलामों पर श्रोता झूम उठे। कव्वाली और मुशायरे का हजारों लोगों ने भरपूर आनंद लिया। 

विशिष्ट अतिथिगण:  

समारोह में सीहोर शहर की एसपी श्रीमती शर्मा मैडम, भोपाल के वरिष्ठ समाजसेवी एवं चर्चित हस्ती श्री मुनव्वर कौशल साहब, इंदौर शहर से राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के प्रतिनिधिगण, भोपाल से पधारे श्री राहुल निहुरे जी, सूफी नफीस बाबा व उनकी टीम, सेवा यादव, अफजल पठान, हनीफ भाई सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।  

 

भोपाल से पधारे सूफी नफीस बाबा और उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। 

 

आभार प्रदर्शन:  

दरगाह कमेटी अध्यक्ष श्री रिजवान पठान ने सभी अतिथियों, शहर की जनता एवं आसपास के क्षेत्रों से पधारे श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “भाइयों-बहनों को सलाम। आप सभी के सहयोग से यह आयोजन ऐतिहासिक बना।”

 

कार्यक्रम की शानदार व्यवस्था में मोहम्मद अली, आमिर हुसैन, बिलाल अहमद सहित समस्त कमेटी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कमेटी ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का हृदय से आभार प्रकट किया।

 

जारीकर्ता:  

हजरत दूल्हा बादशाह बाबा सर्वधर्म कमेटी, उर्स कमेटी  

सीहोर  

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754