बैतूल.जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरण का खुलासा किया गया है। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल.जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरण का खुलासा किया गया है।

😊 Please Share This News 😊

बैतूल.कार्यालय पुलिस अधीक्षक, 

दिनांक: 05.05.2026

 

🔴 *“खेत में बारूदी गोले रखकर मवेशियों को मारने वाला आरोपी शाहपुर पुलिस की गिरफ्त में*

 

🔹*BDS टीम ने नष्ट किए 9 खतरनाक गोले”*

 

🔹*घटना में 2 गाय मृत, 4गंभीर घायलों का उपचार जारी*

 

🔹 *भौंरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही– आरोपी के विरुद्ध आपराध दर्ज कर किया गिरफ्तार*

 

 

🔹जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरण का खुलासा किया गया है।

 

🔹प्राप्त जानकारी अनुसार *ग्राम कोयलारी, पोस्ट कछार चौकी भौंरा, में आरोपी राकेश चौहान उर्फ पारदी* द्वारा अपने खेत में जानवरों से परेशान होकर अवैध रूप से *बारूद के गोले (हथगोले जैसे विस्फोटक)* तैयार कर उन्हें खेत में रखा गया था, जिन पर आटा एवं दाल का लेप लगाया गया था, ताकि मवेशी उन्हें खा लें और विस्फोट हो जाए।

 

🔹इस खतरनाक कृत्य के परिणामस्वरूप 2 गायों की मृत्यु हो गई एवं 4 गाय एवं बैल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके जबड़े बुरी तरह फट गए हैं और उनका उपचार जारी है।

 

🔹घटना के पश्चात आरोपी गांव से फरार हो गया था, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। भौंरा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

🔹 चौकी प्रभारी भौंरा श्री नीरज खरे के अनुसार घटनास्थल से पुलिस को 9 जिंदा हथगोले बरामद हुए, जिनकी गंभीरता को देखते हुए तत्काल नर्मदापुरम से बम निरोधक दस्ते (BDS) को बुलाया गया। टीम द्वारा सभी गोले सुरक्षित तरीके से नष्ट किए गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

 

⚠️ *जनता से अपील* 

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि—

 

* किसी भी प्रकार के विस्फोटक या खतरनाक सामग्री का उपयोग न करें, यह न केवल गैरकानूनी है बल्कि जान-माल के लिए अत्यंत घातक है।

 

* मवेशियों या वन्यजीवों से होने वाली समस्या का समाधान कानूनी एवं सुरक्षित तरीकों से करें।

 

* यदि कहीं संदिग्ध वस्तु, विस्फोटक या असामान्य गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या डायल-112 पर सूचना दें।

 

* कानून को अपने हाथ में लेने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

* बैतूल पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754