बैतूल *विस्फोटक चारे से गौवंश की मौत, हिंदू संगठन में भारी आक्रोश, सौंपा ज्ञापन*अकरम पटेल की रिपोर्ट। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल *विस्फोटक चारे से गौवंश की मौत, हिंदू संगठन में भारी आक्रोश, सौंपा ज्ञापन*अकरम पटेल की रिपोर्ट।

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। कोयलारी क्षेत्र में आटे में लिपटे विस्फोटक चारे से गौवंश की मौत के विरोध में हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। श्री योग वेदांत सेवा समिति, राष्ट्रीय हिन्दू सेना, सवर्ण समाज संगठन, त्रिवेणी गौशाला समिति, गौ सेवा आव्हान अभियान समिति, गौतम गौशाला झगडिय़ा सहित कई संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र जैन को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर समाजसेवी राजीव खंडेलवाल ने घटना को अमानवीय बताते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। समाजसेवी राजेश मदान ने बताया कि कोयलारी क्षेत्र में एक तालाब के पास अज्ञात लोगों ने आटे में लपेटकर विस्फोटक चारा रखा था जिसे खाने से कई गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई पशु गंभीर रूप से घायल हैं जिसकी उच्च स्तरीय जांच और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो। दीपक मालवीय ने इस घटना को मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का गंभीर उल्लंघन करार दिया है। कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष जांच दल के गठन की मांग की गई है। सौरभ सिंह राधव और संजय पप्पी शुक्ला ने कहा कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई और उन्हें कठोरतम सजा मिले। राकेश त्रिवेदी और पियुष अग्निहोत्री ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही सख्त कदम नहीं उठाए, तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे। गोल्डी मिश्रा ने प्रशासन से गंभीर रूप से घायल गोवंश के समुचित इलाज और मृत पशुओं के सम्मानजनक अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने की भी मांग की है। इसके अतिरिक्त दीपक कपूर ने जिले के तालाबों, वन क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया गया है। संगठनों ने निराश्रित गोवंश के लिए चारा-पानी व गौ अभ्यारण्य की व्यवस्था करने की बात कही है। इस अवसर पर दीपक भार्गव, आर आर वराठे, जगदीश सिंह राघव, ऋषि भार्गव, अजय मिश्रा, यशवंत खारपाटे, योगेश जोशी, अजय मिश्रा, ऋ षभ दयाल, कृष्णकांत दुबे, हेमा सिंह चौहान, प्रेरणा शर्मा, पवन मालवीय, अनुज राठौर, अनुज जैन, अंशुमान बचले, मिथलेश कुमार, उत्पल शुक्ला, गौरव चिंचोले, योगेश गुप्ता, प्रमोद गुलबांके सहित बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754