सीहोर.उर्स मुबारक के मौके पर तीन दिवसीय कव्वाली एवं मुशायरे का आयोजन सम्पन्न. अंतिम दिवस हजारों की संख्या उपस्थित हुए नागरिकगण. सर्वधर्म दुल्हा बादशाह उर्स कमेटी ने माना सभी का आभार.
|
😊 Please Share This News 😊
|
सीहोर। सर्वधर्म दुल्हा बादशाह उर्स कमेटी के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्राचीन दुल्हा बादशाह दरगाह पर उर्स मुबारक के पावन अवसर पर दरगाह परिसर में तीन दिवसीय शानदार कव्वाली एवं मुशायरे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और शायरी प्रेमियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ फातिहा और चादरपोशी के साथ हुआ।
ज्ञातव्य है कि शहर के नगर सेठ स्व.श्री गेंदालाल राय की परम्परा को निभाते हुए आयोजन के प्रथम दिवस सर्वधर्म दुल्हा बादशाह उर्स कमेटी के अध्यक्ष रिजवान पठान एवं उर्स कमेटी अध्यक्ष नौशाद खान के नेतृत्व में दिनांक 5 मई को स्थानीय कोतवाली चौराहे से बैंड बाजों के साथ पवित्र चादर लेकर शहर प्रमुख मार्गों से होते हुए दुल्हा बादशाह दरगाह पर पेश की गई। साथ रात्रि 9 बजे से मिलाद शरीफ व मुशायरा कवि सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें विशेष रूप मनोज शर्मा उपस्थित रहे।
दुसरे दिन दिनांक 6 मई को मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, सीएसपी शर्मा मेडम व मुनव्वर कौशर, राहुल निहोरे आदि का सम्मान किया करते हुए कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उर्स मुबारक के अंतिम दिवस दिनांक 7 मई को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी अखलेश राय, सुफी नफीस बाबा व उनकी टीम सहित उपस्थित वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। दरगाह पर मशहूर कव्वालों में हिन्दुस्तान के मशहूर कव्वाल हलीम ताज के द्वारा मैं तो नाम जपु अली-अली कव्वाली पेश कर जनता को झुमा दिया, वहीं कासम साबरी ने सूफियाना कलाम पेश कर समां बांध दिया। भर दो झोली मेरी और अन्य सूफी कलामों पर उपस्थित लोग झूम उठे। वहीं मुशायरे में देशभर से आए शायरों ने अपनी बेहतरीन गज़़लों और नज़्मों से श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम के दौरान कमेटी द्वारा अतिथियों को तिरंगी पगड़ी पहनाकर अमन, भाईचारे और इंसानियत व देश भक्ति का संदेश दिया गया। सर्वधर्म दुल्हा बादशाह उर्स कमेटी के अध्यक्ष रिजवान पठान एवं उर्स कमेटी अध्यक्ष नौशाद खान सहित आयोजकों ने बताया कि उर्स का उद्देश्य आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देना है। देर रात तक चले इस आयोजन में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के भी विशेष इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम के अंत में दरगाह पर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। साथ ही पुलिस प्रशासन, नगर पालिका एवं प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रदेश भर से आये अतिथियों का आभार कमेटी द्वारा व्यक्त किया गया।
भवदीय
नौशाद खान
मो. ९४२५८५५७४२
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

