जबलपुर *परिंदो की प्यास बुझाने मानव अधिकार संगठन की सराहनीय पहल*  टैगोर गार्डन के वृक्षों पर लगाए पानी से भरे सकोरे. तालिब हुसेन  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जबलपुर *परिंदो की प्यास बुझाने मानव अधिकार संगठन की सराहनीय पहल*  टैगोर गार्डन के वृक्षों पर लगाए पानी से भरे सकोरे. तालिब हुसेन 

😊 Please Share This News 😊

जबलपुर. मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भीषण गर्मी में परिंदों की प्यास बुझाने हेतु आगे आया है. संगठन ने सदर के टैगोर गार्डन में जहाँ वृक्षों पर पानी से भरे सकोरे टांगे, वहीं सौ नागरिकों को सकोरे प्रदान किए ताकि वे अपने घर की छतों पर रोजाना पक्षियों को पानी मुहैया करा सकें. इस मौके पर बोलते हुए संगठन के अध्यक्ष समाजसेवी अजय कुमार वाधवानी ने कहा जो बोल नहीं पाते हैं उनके लिए दाना पानी उपलब्ध कराना सबसे बड़ा कर्म, धर्म और नेकी है लिहाजा हम सबको इस बात का संकल्प लेना चाहिए कि हम हमेशा परिंदो का ख्याल रखते हुए उन्हें दाना पानी मुहैया करायेंगे. इस अवसर पर एड. आशीष त्रिपाठी, एड. भावना निगम, डाॅ. अशोक मेठवानी, डाॅ. अभिषेक जैन, डाॅ. स्नेह मेठवानी, डाॅ. कमल विश्वास आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]