मनुष्य जन्म चिंतामणि रत्न के समान है -मुनिराज श्री डॉ संयम रत्न विजय जी म. सा.मनोहर मालवीय की विशेष ख़बर। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

मनुष्य जन्म चिंतामणि रत्न के समान है -मुनिराज श्री डॉ संयम रत्न विजय जी म. सा.मनोहर मालवीय की विशेष ख़बर।

😊 Please Share This News 😊

*पुण्य सम्राट* एवम् *वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद् विजय नित्यसेन सुरीश्वर जी म सा एवम् आचार्य देवेश श्रीमद् विजय जयरत्न सुरीश्वर जी म सा* के आज्ञानुवर्ती *मुनिराज श्री डॉ संयमरत्न विजय जी म सा एवम् मुनिराज श्री भुवनरत्न विजय जी म सा* आदि ठाणा का मंगल प्रवेश रविवार सुबह 7:00 बजे नागदा चौराहा से ढोल नगाड़ों के साथ हुआ जगह-जगह समाज जनों द्वारा पूज्य गुरुदेव की गहुली कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया गया पूज्य गुरुदेव के 9:15 बजे ज्ञान मंदिर में ओजस्वी प्रवचन हुए जिसमें धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य जन्म चिंतामणि रत्न के समान है यह हमें दोबारा प्राप्त होना दुर्लभ है ।व्यक्ति मुट्ठी बांध के आता है और जाते समय हाथ पसारे जाता है किसी से वेरभाव नहीं रखना चाहिए जिसे श्रद्धापूर्वक शांत भाव से धारण किया जाए वही ही धर्म है संसार सागर में तिरने के लिए जिनेंद्र भक्ति यानि परमात्मा भक्ति ही एकमात्र उपाय है जो नाव के समान हमें संसार सागर से पार लगाती है किसी भी धर्म उपदेश का सार आत्मा को उज्जवल एवं निर्मल बनाना है। हमें जीवन में तन को नहीं मन को सजाना है तन तो नश्वर है। सा धार्मिक भक्ति का लाभ पारसमल निलेश कुमार रितेश कुमार भंडारी परिवार द्वारा लिया गया।जैन समाज मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य मुनिराज श्री का संध्या को विहार डेलची होगा सुबह महिदपुर सिटी पधारेंगे वहां से उन्हेल होते हुए उज्जैन की ओर विहार करेंगे पूज्य गुरुदेव का आगामी चातुर्मास कानपुर उत्तर प्रदेश में होगा। जिसका मंगल प्रवेश 22 जुलाई को होगा। प्रवचन के दौरान पूज्य मुनि राज श्री के सांसारिक पिता श्री नंदलाल जी का बहुमान सकल जैन श्री संघ द्वारा किया गया। मंगलकारी अवसर पर सकल जैन श्री संघ, श्री संघ अध्यक्ष अजय चोरड़िया, नवयुवक, महिला, बहू, तरुण बालिका परिषद ने उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]