सोनकच्छ.महेश्वरानंद मंडल के नवीन पदाधिकारियों की शिष्टाचार भेंट, नगर में पेयजल संकट पर हुई गंभीर चर्चा . शेख इक़बाल की विशेष ख़बर। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

सोनकच्छ.महेश्वरानंद मंडल के नवीन पदाधिकारियों की शिष्टाचार भेंट, नगर में पेयजल संकट पर हुई गंभीर चर्चा . शेख इक़बाल की विशेष ख़बर।

😊 Please Share This News 😊

सोनकच्छ , 26 मई 2026 – भारतीय जनता पार्टी महेश्वरानंद मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने स्थानीय विश्राम गृह में शिष्टाचार भेंट की। इस विशेष मुलाकात के दौरान नगर में लगातार बढ़ते जल संकट एवं पेयजल की समस्या पर गहन विचार-विमर्श किया गया।  

 

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गर्मी के इस मौसम में नगरवासियों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन स्तर पर प्रयास किए जाएंगे कि जितना संभव हो सके, आमजन को सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध कराने में हरसंभव मदद की जाए।  

 

नवीन पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि भाजपा कार्यकर्ता वार्ड स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएंगे, जल संरक्षण के उपायों को बढ़ावा देंगे और प्रशासन के साथ समन्वय कर पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने में सहयोग करेंगे।  

 

इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नवीन पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर जनसेवा के संकल्प को दोहराया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

More Stories

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754