किस्मत न्यूज़ रतलाम. सुरक्षित मातृत्व का विश्वास, प्रत्येक गर्भवती मां का अधिकार अभियान का शुभारंभ. सीईओ जिला पंचायत ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी. 22 गांवों में होगा प्रचार-प्रसार. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ रतलाम. सुरक्षित मातृत्व का विश्वास, प्रत्येक गर्भवती मां का अधिकार अभियान का शुभारंभ. सीईओ जिला पंचायत ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी. 22 गांवों में होगा प्रचार-प्रसार. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ रतलाम.सुरक्षित मातृत्व का विश्वास, प्रत्येक गर्भवती मां का अधिकार अभियान के अंतर्गत मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन द्वारा “सशक्त परिवार, स्वस्थ मां, सुरक्षित भविष्य” जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

यह रथ जिले के 22 गांवों में पहुंचकर गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं, धात्री माताओं एवं नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करेगा तथा व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराएगा। अभियान के तहत परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत अस्थाई साधन इम्प्लांट के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। “इम्प्लांट लगाओ, 3 साल बेफिक्र हो जाओ” संदेश के साथ बताया जाएगा कि गर्भनिरोधक इम्प्लांट दो बच्चों के बीच अंतर रखने का एक नया एवं प्रभावी तरीका है।

अधिक जानकारी के लिए नेशनल फैमिली प्लानिंग हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1800 एवं 6555 पर कॉल करने अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई है। रथ के माध्यम से टीवी, वीडियो, पम्पलेट एवं नुक्कड़ नाटक द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे, परिवार कल्याण नोडल अधिकारी डॉ. राजेश मंडलोई, बीएमओ, बाजना डॉ. जितेंद्र जायसवाल, जिला प्रोग्राम मैनेजर श्रीमती अर्चना राठौर, श्रीमती सरला वर्मा, डिप्टी मीडिया अधिकारी एवं परिवार कल्याण शाखा प्रभारी श्री आनंदीलाल जैन तथा यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (यूएनएफपीए) से डॉ. राधिका अधोलिया (नेशनल मेंटर, दिल्ली), डॉ. राधिका मिश्रा, जिला समन्वयक श्री आनंद पाठक, श्री चंद्रकांत तिवारी, सुश्री खुशबू सिंह एवं कृति पटले उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754