किस्मत न्यूज़ उज्जैन.श्री खुर्शीद अली का पूरा जीवन शिक्षा और छात्रों के उत्थान में व्यतीत हुआ.इक़बाल उस्मानी समाज सेवक की विशेष रिपोट .
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ उज्जैन.श्री अहमद. सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया शिक्षाविद,विक्रम यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट लाइब्रेरियन , सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के मार्गदर्शक हाजी सैयद खुर्शीद अली की पांचवीं पुण्यतिथि पर आज अपंग आश्रम में आश्रम वासीयो को दूध ब्रेड फल का वितरण किया गया l श्री खुर्शीद अली का स्मरण करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रईस अहमद ने अपने उद्बोधन में कहा श्री अली का पूरा जीवन शिक्षा और छात्र-छात्राओं के लिए समर्पित रहा l आप शिक्षा और छात्र-छात्राओं की हर तरह की मदद के लिए हमेशा तात्पर रहे l आपका पूरा जीवन हमारे लिए प्रेरणा है l शिक्षा जगत में आपका योगदान को भूलाया नहीं जा सकताl डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के अध्यक्ष एडवोकेट समीर खान, मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन , विनीत सोलपंखी ने अली का स्मरण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की l कार्यक्रम का संचालन इकबाल उस्मानी ने किया आभार नासिर मंसूरी ने माना जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर एवं प्रवक्ता सैयद आशिक अली ने दी l
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

