जबलपुर नोरोजाबाद *SECL समर कैंप 2026 संपन्न: 21 दिन में बच्चों ने सीखा खेल, योग और बांसुरी वादन. तालिब हुसेन।
|
😊 Please Share This News 😊
|
जबलपुर नौरोजाबाद. (शहीद अहमद भूरा भाईजान).साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, सोहागपुर क्षेत्र द्वारा आयोजित 21 दिवसीय “SECL समर कैंप 2026” का भव्य समापन क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ. क्षेत्रीय महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह चौहान के कुशल मार्गदर्शन तथा कार्मिक प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में चले इस शिविर में क्षेत्र के 100 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. शिविर के दौरान बच्चों को क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, स्विमिंग, योग और बांसुरी वादन का प्रशिक्षण दिया गया. अनुभवी प्रशिक्षकों ने खेल की बारीकियों के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व कौशल पर भी विशेष ध्यान दिया. समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि “SECL बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है. इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे ताकि क्षेत्र के बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनकर देश का नाम रोशन करें.” कार्यक्रम में कोच शिवप्रसाद मुंगेरिया, क्रिकेट कोच निपेंद्र सिंह, राजाराम, अशोक, रूपलाल, सलीम फोटोग्राफर सहित एसईसीएल के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

