महिदपुर रोड.सुविधि नाथ भगवान के मुख्य शिखर पर नवीन ध्वजा चढ़ाकर गादिया परिवार ने लिया धर्म लाभ  ओम पुण्यांहमओम प्रियंहताम के स्वरों गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर. मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

महिदपुर रोड.सुविधि नाथ भगवान के मुख्य शिखर पर नवीन ध्वजा चढ़ाकर गादिया परिवार ने लिया धर्म लाभ  ओम पुण्यांहमओम प्रियंहताम के स्वरों गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर. मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

महिदपुर रोड. सुबह से ही नगर का माहौल धर्म में बना हुआ था हर कोई प्रभु भक्ति के रंग में रंगा हुआ था अवसर था परमात्मा के मंगलकारी ध्वजारोहण का परम पूज्य साध्वी श्री सवेंग प्रिया श्री जी म. सा आदि ठाणा 6 की पावनकारी निश्रा में सुविधि नाथ भगवान की अमर ध्वजा, सा धार्मिक वात्सल्य एवं संपूर्ण दिवस के मुख्य लाभार्थी स्वर्गीय चंदरबाई स्वर्गीय अमृतलाल गादिया की पुण्य स्मृति में रमेश चंद वर्धमान, रिचिन ,राज ,अव्यान ,आरव गादिया परिवार महिदपुर सिटी द्वारा गुरुवार को ध्वजारोहण दिवस पर प्रातः 7:30 स्नात्त पूजा 9:00 बजे सत्तहभेदी महापूजन का आयोजन किया गया 3 घंटे चली महापूजन को विधि विधान के साथ मधुर संगीतकार सुनील रामसना झारडा एवं विधि कारक द्वारा सुमधुर भक्ति गीतों के साथ परमात्मा के सामने नाचते गाते हुए भक्ति में भाव विभोर होकर विधि विधान के साथ पूजन को संपन्न किया गया। सारे समाजजन अपने नेत्रों से जिस अनमोल पल को निहारने के लिए आतुर थे वह स्वर्णिम समय शुभ मुहूर्त में सुबह 11:30 बजे सुविधि नाथ परमात्मा के शिखर पर लाभार्थी गादिया परिवार, राजेंद्र सूरी जी की ध्वजा के लाभार्थी बोथरा परिवार, पुण्य सम्राट जयंत सेन सुरिश्वरजी की ध्वजा के लाभार्थी चोरडिया परिवार द्वाराओम पूण्याहंम ओम प्रियंहताम के मंगलकारी मधुर स्वरों के साथ नवीन धर्म ध्वजा शिखर पर चढ़ाई गई तत्पश्चात सकल जैन श्री संघ के सा धार्मिक वात्सल्य का आयोजन लाभार्थी गादिया परिवार द्वारा किया गया। साथ ही गुरुदेव राजेंद्र सूरी जी की ध्वजा का लाभ रमेश चंद दिनेश जैन बौस, राजेश कुमार ,राहुल कुमार, मनोज कुमार, अजीत कुमार,बोथरा परिवार द्वारा लिया गया। पुण्य सम्राट आचार्य देवेश जयंत सेन सुरिश्वर जी म.सा की ध्वजा का लाभ अजय कुमार आशीष कुमार हितांश अविश चोरडिया परिवार द्वारा लिया गया बुधवार को लाभार्थी चौरडिया परिवार द्वारा गुरुदेव राजेंद्र सूरी जी की अष्टप्रकारी पूजन का आयोजन विधि विधान के साथ संपन्न किया गया। जैन समाज मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन श्री संघ द्वारा स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी गादिया परिवार महिदपुर सिटी का बहुमान किया गया। मंगलमय अवसर पर जैन समाज गौरव क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बौस ,सकल जैन श्री संघ, महिदपुर रोड, महिदपुर सिटी आदि श्री संघ ने उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया लाभार्थी गादिया परिवार द्वारा परमात्मा के ध्वजारोहण के मंगलकारीकार्यक्रम में पधारे सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया गया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754