किस्मत न्यूज़ बैतूल *नशा अंधकार की ओर और शिक्षा भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है* *नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल *नशा अंधकार की ओर और शिक्षा भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है* *नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल। पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज में नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई एवं समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक एवं प्रेरणादायी चित्रों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों तथा नशामुक्त समाज की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का मुख्य संदेश था। नशा जीवन को अंधकार की ओर ले जाता है, जबकि शिक्षा और संस्कार उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. चौबे ने कहा कि युवा शक्ति यदि नशे से दूर रहेगी, तभी स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव होगा। कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो.डॉ.शंकर सातनकर ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर एवं नगर में जिला संगठक डॉ.जीपी साहू के निर्देशन में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति को लेकर उत्साहपूर्वक नारे लगाए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, रासेयो महिला इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो.गीता माली, कन्या महाविद्यालय बैतूल से डॉ.मेघा मालवीय, शासकीय महाविद्यालय शाहपुर से प्रो.अजाब राव इवने एवं रासेयो रासेयो के स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754