kismat news betul *तकनीकी समस्या के कारण ई अटेंडेंस नहीं होती है तो वेतन नहीं कटेगा:पूनम वरकड़े* *मप्र शिक्षक संघ ने 3 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
|
😊 Please Share This News 😊
|
Kismat news betul । मप्र शिक्षक संघ ने शिक्षकों की 3 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी पूनम वरकड़े को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप गीते ने बताया कि जिले में कार्यरत प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक , उच्च श्रेणी और सहायक शिक्षकों के 12 वर्ष, 24 वर्ष, 30 वर्ष, 35 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत शेष रहे लोक सेवकों के क्रमोन्नति आदेश एवं 10 वर्ष, 20 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत शेष रहे लोक सेवकों के समयमान वेतनमान स्वीकृति के आदेश जारी नहीं हुए हैं, उन्हें जारी किए जाएं। तहसील अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि शासन के आदेशानुसार जिले मे कार्यरत शिक्षको के पदोन्नति आदेश शीघ्र जारी किए जाने एवं पदोन्नति हेतु विषयवार छूटे हुए पात्र शिक्षकों के नाम शामिल किये जाना चाहिए। ज्ञापन में कहा गया है कि जिले में कार्यरत शिक्षको का ई-अटेंडेंस लगाने मे आ रही तकनीकी समस्या का निराकरण करने के लिए शासन के आदेशानुसार जिले में समिति गठित की जाए एवं समिति द्वारा निर्णय के उपरांत ही शिक्षकों का वेतन काटने की कार्यवाही की जाए। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया की तकनीकी समस्या के कारण शिक्षक का ई-अटेंडेंस लगाने में कोई समस्या आती है तो शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा। इस अवसर पर संघ के बीआर ठाकरे, उमेश शर्मा, धनजय धाड़से गौरव मानकर, कृष्णा खांडागले, शंकर धोटे, जयश्री कवडक़र सहित संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

