उज्जैन: ऐतिहासिक 636 वर्ष पुरानी शाही मस्जिद के संरक्षण को लेकर मुस्लिम समाज ने रखी अपनी बात, शहर में बढ़ी सुरक्षा* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन: ऐतिहासिक 636 वर्ष पुरानी शाही मस्जिद के संरक्षण को लेकर मुस्लिम समाज ने रखी अपनी बात, शहर में बढ़ी सुरक्षा*

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन की ऐतिहासिक 636 वर्ष पुरानी शाही मस्जिद के संरक्षण को लेकर मुस्लिम समाज द्वारा कानून के दायरे में रहकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी जा रही है।

 

शाही मस्जिद पर कार्रवाई की भनक लगते ही बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हुए, जिसके चलते क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। मौके पर पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई है।

 

समाजजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्ण समाधान की अपील की है और कहा कि वे हाईकोर्ट के आदेश के बाद ऊपरी अदालत में कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।

 

बता दें कि सिंहस्थ 2028 के तहत गोपाल मंदिर रोड चौड़ीकरण में शाही मस्जिद आ रही है, जिस पर हाईकोर्ट इंदौर पीठ ने मस्जिद हटाने के खिलाफ दायर दोनों याचिकाएं खारिज कर दी हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754