किस्मत न्यूज़ बैतूल 🔹 *किसानों से मक्का-गेहूं खरीदकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हुआ गल्ला व्यापारी गिरफ्तार* अकरम पटेल  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल 🔹 *किसानों से मक्का-गेहूं खरीदकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हुआ गल्ला व्यापारी गिरफ्तार* अकरम पटेल 

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल.कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल (म.प्र.)

दिनांक : 18.11.2026

 

🔹 *बोरदेही पुलिस की कार्रवाई – आरोपी के कब्जे से लगभग 15 लाख रुपये कीमत का आयशर ट्रक जप्त* 

 

🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री अमित सक्सेना के निर्देशन में किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई।* 

 

🔹बैतूल। जिले में किसानों एवं आम नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री अमित सक्सेना द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना बोरदेही पुलिस ने किसानों से मक्का एवं गेहूं खरीदकर लाखों रुपये की राशि का भुगतान किए बिना फरार हुए आरोपी गल्ला व्यापारी कमलेश पाल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

 🔹*घटना का विवरण एवं पुलिस कार्रवाई –* 

 

1. थाना बोरदेही क्षेत्र के ग्राम भुयारी, पस्तलाई माल, मदनी, बारछी एवं आसपास के गांवों के किसानों द्वारा शिकायत की गई थी कि ग्राम भुयारी निवासी गल्ला व्यापारी कमलेश पाल ने उनसे मक्का एवं गेहूं की उपज खरीदी थी, लेकिन उपज की राशि का भुगतान किए बिना अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया।

 

2. किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना बोरदेही पुलिस द्वारा जांच एवं वैधानिक कार्रवाई की गई। दिनांक 13.11.2026 को आरोपी कमलेश पाल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 305/26, धारा 316(5), 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

3. पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री अमित सक्सेना द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए एसडीओपी मुलताई श्री शिवकुमार सिंह के निर्देशन एवं थाना प्रभारी बोरदेही निरीक्षक भैयालाल उईके के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई एवं तलाश की गई। पुलिस टीम के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 18.11.2026 को फरार आरोपी कमलेश पाल को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

4. आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित पुराना आयशर कंपनी का ट्रक क्रमांक MP-48-H-1334, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है, जप्त किया गया है।

 

🔹*गिरफ्तार आरोपी का नाम एवं पता* –

 

 *कमलेश पाल पिता घनश्याम पाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम भुयारी, थाना बोरदेही, जिला बैतूल।* 

 

🔹*जप्त मशरूका –* 

 

पुराना आयशर कंपनी का ट्रक क्रमांक MP-48-H-1334, अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये।

 

🔹 *सराहनीय भूमिका –* 

 

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बोरदेही निरीक्षक भैयालाल उईके, सउनि. हरिराम डंढोरे, सउनि. कमलसिंह मेहर, सउनि. मिंतलाल धुर्वे, प्रआर. 395 नागेंद्र सिंह, आर. 727 रोहित भारती, आर. 655 उमेश विश्वकर्मा, आर. 76 राधेश्याम कुमरे, आर. 609 भगवानदास जावरे, आर. 26 शिवा कुमरे, आर. 414 नीरज शेंडे, आर. 702 शशिकांत आरसे, आरक्षक चालक 559 किशोर साहू एवं सैनिक 154 प्रकाश झरबड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की किसानों एवं नागरिकों से अपील –* 

 

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री अमित सक्सेना ने किसानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि कृषि उपज के क्रय-विक्रय के दौरान व्यापारियों के साथ लेन-देन का उचित लिखित रिकॉर्ड, तौल पर्ची, भुगतान संबंधी दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य अवश्य सुरक्षित रखें। किसी भी व्यक्ति द्वारा उपज खरीदकर भुगतान नहीं करने, झूठे आश्वासन देने अथवा धोखाधड़ी किए जाने की स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं। किसी भी प्रकार के प्रलोभन या मौखिक आश्वासन पर बिना सत्यापन के आर्थिक लेन-देन करने से बचें। बैतूल पुलिस किसानों एवं आम नागरिकों के हितों की सुरक्षा तथा आर्थिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]