खंडवा, 4 जून। मध्य प्रदेश के खंडवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मन्नत मांगने जा रहे ग्रामीणों की छनेरा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई इस घटना में 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

खंडवा, 4 जून। मध्य प्रदेश के खंडवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मन्नत मांगने जा रहे ग्रामीणों की छनेरा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई इस घटना में 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है।

😊 Please Share This News 😊

खंडवा, 4 जून। मध्य प्रदेश के खंडवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मन्नत मांगने जा रहे ग्रामीणों की छनेरा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई भाई इस घटना में 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है।

घायलों को हरदा जिले के अस्पताल में रेफर किया गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार मेढापानी से मन्नत मांगने जा रहा था तभी खंडवा से छनेरा गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी 1 दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। घायलों को हरदा जिले के छीपाबड़ अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

 

खंडवा एसपी विवेक सिंह ने दुर्घटना में 5 लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसमें सवार 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए और 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है एसपी ने बताया कि ये परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर ग्राम मेढापानी से मन्नत मांगने जा रहा था।

 

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख जताते हुए घायलों की हर संभव मदद का ऐलान किया है।

 

मध्यप्रदेश में आए दिन सड़क हादसों की बड़ी खबरें सामने आती रहती है लेकिन इसके बावजूद मध्य प्रदेश का सड़क परिवहन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। मध्य प्रदेश में बारिश का मौसम आने को है लेकिन इसके बावजूद प्रदेश की कई सड़कों पर अभी भी गड्ढे हैं। जिन से आए दिन दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754