सर सय्यद सोसायटी का एक और पसंद अमन काम – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

सर सय्यद सोसायटी का एक और पसंद अमन काम

😊 Please Share This News 😊

युगपुरुष स्वामी विवेकानंद एवं संत मदर टेरेसा की स्मृति मे नेकी का वाहन चलाया जाएगा l सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जयसवाल एवं उपाध्यक्ष समीर उल हक ने विस्तृत जानकारी देते बताया संस्था द्वारा गत वर्षो की तरह इस वर्ष भी जरूरतमंदों के लिए सर्दी से बचने के लिए नेकी का वाहन हर मंगलवार को दो महान शख्सियतों की स्मृति में चलाया जाएगा जिसमें कंबल और गर्म वस्त्र रहेंगे जरूरतमंद वहां से ले सकता है । संयोजक हाजी मोहम्मद अली भाई रंगवाला एवं उप संयोजक सैयद जर्रार ने बताया नेकी का वाहन 20 दिसंबर मंगलवार रात्रि 10:00 बजे छतरी चौक से प्रारंभ किया जाएगा जो शहर के विभिन्न भागों में जरूरतमंदों को कंबल और गर्म वस्त्र प्रदान करेगा इस मंगलवार को युग पुरुष स्वामी विवेकानंद एवं संत मदर टेरेसा की स्मृति में नेकी का वाहन चलाया जाएगा उपरोक्त जानकारी संयुक्त सचिव अब्दुल वकील ने दी ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754