नेक मकसद से किया गया छोटा काम भी महानता पा लेता है । पंडित जोशी – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

नेक मकसद से किया गया छोटा काम भी महानता पा लेता है । पंडित जोशी

😊 Please Share This News 😊

नेक मकसद से किया गया छोटा काम भी महानता पा लेता है । पंडित जोशी ईश्वर दूत ईसा अलैहिस्सलाम की यौमे पैदाइश, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय की यौमे पैदाइश एवं भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई की यौमे पैदाइश पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अपंग आश्रम में विचार गोष्ठी, अपंग आश्रम वासियों को दूध ,ब्रेड, फल का वितरण एवं पौधारोपण किया सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संयोजक एवं संयोजक हाजी मोहम्मद अली भाई रंगवाला ने विस्तृत जानकारी देते बताया संस्था द्वारा ईश्वर दूत हजरत ईसा अलैहिस्सलाम की की जयंती, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती एवं भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर महाकाल मार्ग स्थित अपंग आश्रम में आश्रम वासियों को दूध ,ब्रेड, फल का,वितरण एवं पौधारोपण किया गया विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया l अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पंडित आनंदी लाल जी जोशी ने कहा नेक मकसद से किया गया छोटा कार्य भी महानता पा लेता है । सामाजिक एवं सेवा कार्य समाज का मार्गदर्शन करते हैं दीन दुखियों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है। संस्था द्वारा महापुरुषों की जयंती पर किया गया यह कार्य सराहनीय है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जिला वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निजाम हाशमी ने अपने उद्बोधन में कहा संस्था लगातार निरंतर सामाजिक और सेवा कार्यों मे अग्रणी भूमिका निभाती आ रही है अन्य संस्थाओं के लिए मार्गदर्शक का कार्य करती आ रही है l विचार गोष्ठी का संचालन मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन ने किया । कार्यक्रम में पूर्व एल्डरमैन रजा अली सिद्दीकी, सचिव धर्मेंद्र राठौर ,शिक्षाविद सादिक मंसूरी, शकील अहमद गुट्टी, भूरु अंसारी ,अबू बकर मंसूरी, संजय जोगी, आजम खान, दीपिका सिंह ,गोरी वर्मा ,शेफाली दीक्षित, रागिनी मिश्रा, मनसूर खान ,रिजवान जागीरदार, खोजेमा चांदा भाई वाला ,सैयद निजाम अली, अशरफ पठान, इरफान अंसारी, असलम खान, राकेश उपाध्याय, विनीत सोलपंखी,सामाजिक कार्यकर्ता रहीस अहमद , अपंग आश्रम के डायरेक्टर एडवोकेट रामचंद्र सोलपंखी आदि उपस्थित थे आभार पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल उस्मानी ने माना उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]