भोपाल : सोमवार, फरवरी 6, 2023, 16:55 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दूसरों की सेवा में ही आनंद है। हमें हर गरीब का दर्द हरना है। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

भोपाल : सोमवार, फरवरी 6, 2023, 16:55 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दूसरों की सेवा में ही आनंद है। हमें हर गरीब का दर्द हरना है।

😊 Please Share This News 😊

मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री ने सुरक्षित सीहोर अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया

 

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दूसरों की सेवा में ही आनंद है। हमें हर गरीब का दर्द हरना है। राज्य सरकार प्रदेशवासियों के विकास और जन-कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में शुरू हुई विकास यात्राएँ इसी भावना का विस्तार हैं। सुरक्षित सीहोर अभियान से लोगों को आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान करना अभिनव नवाचार है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा आरंभ की गई बीमा योजनाओं से जुड़ने से लोगों को आकस्मिक विपदाओं से निपटने में सहायता मिलेगी। हमारा जीवन स्वयं के साथ परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सुरक्षित सीहोर अभियान का मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सीहोर सहित जिले के जनपद मुख्यालयों से जुड़े लोगों को वर्चुअली संबोधित भी किया।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आचार्य चाणक्य ने स्वयं अपनी तथा अपने परिजन की सुरक्षा के लिए बचत को महत्वपूर्ण माना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आमजन में बचत की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा है।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर स्वयं और परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में बीमा योजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सुरक्षित सीहोर अभियान में लोगों को सुरक्षा बीमा और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना से जोड़ा जा रहा है। सुरक्षा बीमा योजना में प्रतिवर्ष केवल 20 रूपए प्रीमियम से 2 लाख रूपए का सुरक्षा कवच दुर्घटना बीमा के रूप में मिल जाता है। इसी प्रकार जीवन ज्योत

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754