आप आए दिन दुष्कर्म, मारपीट, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताडऩा सहित महिला संबंधी कई अपराधों की खबरें देखते और पढ़ते हैं। इन मामलों में कई मामले ऐसे भी होते हैं, जिनमें महिलाएं आर्थिक समस्याओं या फिर अन्य कारणों से आगे नहीं आ पाती हैं। ऐसी महिलाओं के लिए नारी शक्ति एक नई पहल संस्था हाथ बढ़ाती है और उन्हे न्याय दिलाने में मदद करती है। संस्था की संस्थापक और सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता नुपुर धमीजा द्वारा अब तक करीब 650 से अधिक नाबालिग दुष्कर्म पीडि़ताओं सहित 2400 से अधिक महिलाओं को न्याय दिलाया गया है। इसमें मध्यप्रदेश की लगभग 300 पीडि़ताएं शामिल हैं। वहीं सैंकड़ो मामलों में अधिवक्ता नुपुर धमीजा और उनकी टीम महिलाओं की मदद करने में जुटी हुई है। नाबालिग दुष्कर्म पीडि़ताओं को न्याय दिलाने को लेकर संस्था का नाम वल्र्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन में दर्ज होने के साथ ही गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड, वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड सहित कई अवार्ड भी मिल चुके हैं।
कोरोना संक्रमण काल में हुई शुरूआत :
महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के विरुद्ध खड़ी होने वाली नारी शक्ति एक नई पहल संस्था की शुरूआत अधिवक्ता नूपुर धमीजा द्वारा कोरोना संक्रमण काल के दौरान अप्रेल 2020 में की गई। अधिवक्ता नूपुर धमीजा ने बताया कि वह लगभग 8 सालों से मध्यप्रदेश में निवासरत हैं। मूलत: वह गुडग़ांव की रहनी वाली हैें। कोविड 19 के दौरान यह अहसास हुआ कि महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए एक संस्था होना चाहिए। जिसके बाद नारी शक्ति एक नई पहल संस्था की मध्यप्रदेश से शुरूआत की।
लीगल और मीडिया टीम सहित 2 लाख से अधिक सदस्य :
लीगल और मीडिया टीम को संस्था में प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। साथ ही साथ जागरूक नागरिकों को भी जोड़ा गया है। नारी शक्ति एक नई पहल संस्था परिवार में देशभर में दो लाख से अधिक सदस्य हैं। संस्था द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8827666866 भी जारी किया गया है, जहां संपर्क किया जा सकता है। इस हेल्पलाइन पर रोजाना 50 से 60 कॉल आते हैं।
यह मामले सुर्खियों में रहे :
दुष्कर्म पीडि़ता की सुरक्षा के लिए 8 दिन अस्पताल में रहीं :
नारी शक्ति एक नई पहल संस्था का सबसे पहला केस जबलपुर के पास एक गांव का आया, जिसमें तीन साल की बच्ची को अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी दोनों आंखे निकाल कर उसे फेक दिया गया। इस गंभीर स्थिति में संस्थापक द्वारा इस बच्ची को नया जीवन दिया गया। कोरोना काल में 8 दिनों तक जबलपुर जिला चिकित्सालय मेडिकल में रह कर उस बच्ची की देखभाल और उसकी सुरक्षा की गई। वहीं आरोपी को फ ांसी की सजा दिलाई गई। इसी तरह इंदौर में एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में उसे पर्सनल पाट्र्स को काट कर थेली में फेंक दिया गया, उसकी नाक तक काट दी गई और उसे मृत घोषित कर दिया गया। संस्था की टीम द्वारा महिला का इलाज कराया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कराया।
बेटियों को दे रहे आत्मरक्षा का प्रशिक्षण :
विगत 3 वर्षों से नारी शक्ति एक नई पहल संस्था महिला अपराध, महिलाओं की आत्मसुरक्षा और विक्षिप्तों पर कार्य कर रही है। संस्था के सक्रिय कार्यकतार्ओं द्वारा शासकीय-अशासकीय स्कूलों, कॉलेजों, ग्रामीण क्षेत्रों में जा कर आत्मसुरक्षा पर लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही संस्था सोशल मीडिया पर 6 लीगल प्लेटफार्म भी संचालित कर रही है, जिनसें लाखों लोग जुड़े हुए हैं।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Continue Reading
Next हाकिम खान सुर किस्सा महाराणा प्रताप के महान सेनापति हाकिम खान सुर का हकीम खान सुर ने मेवाड़ के भरे दरबार में महाराणा प्रताप से कहा कि राणा शरीर में प्राण रहेंगे तब तक इस पठान के हाथ से तलवार नहीं छूटेगी।इतिहास के पन्नो से हाकिम खान सुर किस्सा महाराणा प्रताप के महान सेनापति हाकिम खान सुर का हकीम खान सुर ने मेवाड़ के भरे दरबार में महाराणा प्रताप से कहा कि राणा शरीर में प्राण रहेंगे तब तक इस पठान के हाथ से तलवार नहीं छूटेगी। हकीम खान सूर, जिसने वीरता के मानकों को ही परिवर्तित कर दिया था। जिसके जिक्र के बगैर हल्दीघाटी का किस्सा ही अधूरा रहेगा। जिसने मेवाड़ की धरती पर अपने पराक्रम से जिस इतिहास की रचना की है, उससे प्रेरणा लेकर आज भी राष्ट्र की एकता और अखण्डता का तेज उद्दीप्त रखा जा सकता है। जी हां, बात हो रही है महाराणा प्रताप के सेनापति हकीम खां सूर की, जो विश्व के एक मात्र ऐसे सेनापति हैं जो समर भूमि में तलवार लेकर शहीद हुये और तलवार के साथ ही दफनाये भी गये। उनके एक हमले से अकबर की सेना कई कोस दूर भागने पर मजबूर हो गई थी 18 जून, 1576 की सुबह, जब दोनों सेनाएं टकराईं तो प्रताप की ओर से अकबर की सेना को सबसे पहला जवाब हकीम खां सूर के नेतृत्व वाली टुकड़ी ने ही दिया। महज 38 साल के इस युवा अफगानी पठान के नेतृत्व वाली सैन्य टुकड़ी ने अकबर के हरावल पर हमला करके पूरी मुगल सेना में आतंक की लहर दौड़ा दी। मुगल सेना की सबसे पहली टुकड़ी का मुखिया राजा लूणकरण आगे बढ़ा तो हकीम खां ने पहाड़ों से निकल कर अप्रत्याशित हमला किया। मुगल सैनिक इस आक्रमण से घबराकर चार पांच कोस तक भयभीत भेड़ों के झुंड की तरह जान बचाकर भागे। यह सिर्फ किस्सागोई की बात नहीं है, अकबर की सेना के एक मुख्य सैनिक अल बदायूनीं का लिखा तथ्य है, जो खुद हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप के खिलाफ लडऩे के लिए आया था दीगर है कि हकीम खान सूर, शेरशाह सूरी का वंशज था। शेरशाह सूरी के वंश का होने के कारण भारत के सिंहासन से उसका सम्बन्ध था। मुगलों ने पठानों को सत्ता से बाहर कर भारत के सिंहासन पर अपना अधिकार जमाया था, इससे पठानों की तेजस्विता को धक्का लगा था। इसका बदला लेने के लिए स्थान खोजते-खोजते हकीम खान सूर मेवाड़ पहुंचा और उदयसिंह के अन्तिम समय में मेवाड़ की सेना में भर्ती हो गया। महाराणा प्रताप ने उसकी प्रतिभा को पहचाना और उसके गुणों को पहचान कर अपनी सेवा में उसको महत्वपूर्ण पद दिया। जनश्रुति है कि हकीम खान के सेनापति बनाये जाने पर उनके धर्म को लेकर कुछ सरदारों ने आपत्ति जतायी थी। सामंतों के अनुसार अकबर बादशाह के हकीम खां सहधर्मी थे इसलिए सरदारों के अपने तर्क भी अपनी जगह जायज थे। जब यह खबर पठान वीर योद्धा हकीम खान तक पहुंची तो उन्होंने मेवाड़ के भरे दरबार में राणा प्रताप को अपनी वफादारी की दुहाई देकर यह कहा कि राणा जी, शरीर में प्राण रहेंगे तब तक इस पठान के हाथ से तलवार नहीं छूटेगी। इतिहास साक्षी है कि मेवाड़ की आन-बान-शान बचाने के लिए हकीम खान के साथ-साथ उनके कुटुंब के सभी लोग अपने प्राणों का बलिदान, रण भूमि में कर गये मुगल सेना की ओर से हरावल का नेतृत्व जगन्नाथ कछवाहा कर रहा था, जिसके साथ अली आसिफ खान माधोसिंह और मुल्ला काजी खान तथा सीकरी के शेखजादे थे, इसकी साथ ही बारा के सैयद भी थे। राणा के हरावल में नेतृत्व हकीम खान सूर कर रहा था। साथ में डोडियों के सामन्त भीमसिंह, रामदास राठौड़, ग्वालियर के राजा रामसिंह तोमर अपने तीनों बहादुर पुत्रों के साथ मन्त्री भामाशाह और ताराचन्द भी थे अलबदायूंनी के अनुसार हल्दीघाटी युद्ध में हकीम खान सूर के नेतृत्व में महाराणा के हरावल की सेना आगे बढ़ी। उसका सामना करने के लिए जगन्नाथ कछवाहा के नेतृत्व में सेना सामने आयी। हकीम खान सूर के आक्रमण का वेग इतना प्रखर था कि मुगल सैनिक उसे झेल नहीं पाए और भाग खड़े हुए। अलबदायूंनी जो युद्ध का प्रत्यक्षदर्शी सेनानायक भी था और मुगलों की तरफ से लड़ रहा था, युद्ध की स्थिति देख कर लिखता है कि हकीम खान सूर के नेतृत्व में राणा के सैनिक शेर की तरह मुगल सेना पर टूट पड़े थे, जबकि मुगल सैनिक भेड़-बकरियों के समान भाग खड़े हुए थे। रास्ता इतना दुर्गम था कि ऊबड़-खाबड़ मैदान जंगल तथा टेढ़ी-मेढ़ी पगडण्डियां और चारों तरफ कंटीली झाडियां थीं। इसलिए घुड़सवार या पैदल जवाबी हमला न कर सके। बदायूंनी के अनुसार महाराणा प्रताप के नेतृत्व में केन्द्र में रहने वाली सेना भयानक आक्रमण के साथ हकीम खान सूर की सेना से आ मिली। युद्ध भयानक हो उठा और एक बार तो ऐसा लगने लगा कि महाराणा ने युद्ध जीत लिया है क्योंकि बॉरा के सैय्यद यदि युद्ध के मैदान में डटे न रहे होते तो मुगलों की पराजय निश्चित थी। इसका कारण यह है कि अन्य सेनापतियों के शिविर छिन्न-भिन्न हो गए थे। अधिकांश सैनिक भाग गये थे युद्ध का नक्शा उस समय बदल गया, जब मुगलों की सुरक्षित सेना का सरदार मेहतार खान यह चिल्लाता हुआ युद्ध में शामिल होने आया कि शहंशाह पधार गए हैं। यद्यपि यह समाचार पूरी तरह झूठा था किन्तु युद्ध में झूठ या सच का महत्व नहीं होता, हार या जीत का महत्व होता है। उसकी इस खबर से भागते हुए सैनिक (मुगल) पलट गए और युद्ध करने लगे। इधर राजपूतों में खलबली मच गई और आक्रमण वाली रणनीति तुरन्त बदल दी गई और सुरक्षा के उपाय सोचे जाने लगे। सबसे पहले महाराणा प्रताप के युद्ध-भूमि से बाहर ले जाने का विचार किया गया। समस्या यह खड़ी हो गई कि महाराणा प्रताप युद्ध -भूमि से बाहर जाने के लिए किसी भी कीमत पर तैयार नहीं हुए। महाराणा प्रताप पर मुगल सेना के चारों ओर से प्रहार होने लगे। झालामान ने महाराणा प्रताप के चंवरछत्र अपने अधिकार में किया मुगल सेना का दबाव महाराणा प्रताप से घटा, कम हुआ, क्योंकि महाराणा समझ कर मुगल सैनिक झालामान पर टूट पड़े थे। जब महाराणा प्रताप किसी भी कीमत पर युद्ध-भूमि से बाहर जाने को तैयार नहीं हुए तो हकीम खान सूर आगे बढ़े। महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक की रास अपने हाथ में पकड़ी और उन्हें भामाशाह के पास पहुंच कर यह कहा कि इन्हें बाहर सुरक्षित जगह पर ले जाओ और महाराणा से कहा कि आपके सैनिक, शत्रुओं को हराने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा देंगे, जब तक हमारे शरीर में प्राण है, हम शत्रुओं को आगे नहीं बढ़ने देंगे। आप निश्चिन्त होकर जायें। हकीम खान सूर एक बार फिर युद्ध-भूमि में अपने पराक्रम से शत्रुओं पर भारी पड़ने लगा। किन्तु आखिरकार वह वीरगति को प्राप्त हुये। सत्य का पक्ष लेकर युद्ध में लड़ते-लड़ते वह शहीद हो गये। महाराणा की ओर से लड़ने वाले बड़े-बड़े वीर इस युद्ध में काम आए, किन्तु हकीम खान सूर का रंग अपना निराला ही है हल्दीघाटी के युद्ध में जिन लोगों ने प्राणों पर खेल कर पराक्रम का इतिहास लिखा है, उनमें बीदा झालामान सिंह का नाम इसीलिए अमर है, क्योंकि उन्होंने अपने प्राण देने के लिए ही अपने को महाराणा घोषित किया था किन्तु हकीम खान सूर वह वीर पुरुष हैं, जिसने हल्दीघाटी के युद्ध के शुरू से आखिर तक लड़ाई में अपनी जगह बनाई। युद्ध शुरू होते ही बलिदान की बेला में सबसे पहले उन्होंने आगे बढ़ कर अपना खून दिया है और दुश्मनों को मार भगाने में अपनी जान कुर्बान कर दी। मुश्किल के वक्त महाराणा प्रताप को युद्ध-भूमि से बाहर भेजने का दायित्व सूर ने सफलतापूर्वक निभाया है, जिससे महाराणा प्रताप अपनी सुरक्षित सेना के साथ युद्ध-भूमि से बाहर निकले एवं गोगुन्दा के बाहर उन्होंने ऐसे व्यूह की रचना की, जिससे मुगल सेनाएं भूखों मरने के लिए विवश हुईं हल्दीघाटी के पूरे प्रसंग में हकीम खान सूर का व्यक्तित्व छाया हुआ है। उन्होंने मरते दम तक मुगलों से लोहा लिया है तथा मृत्यु को वरण कर, अमर हो गए । इतिहास की किताबों में दर्ज है कि युद्ध भूमि में शहीद हुए इस पठान के हाथ से जीवित रहते हुए उसकी तलवार नहीं छूटी थी। और जब उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जा रहा था तब भी इस पठान से मृत शरीर के हाथ से तलवार नहीं छूट सकी थी। हर संभव उपाय करने के बाद आखिर में शरीर के साथ तलवार को भी कब्र में दफना दिया गया। राष्ट्र की एकता और अखण्डता का प्रश्न जब भी आने वाली नस्ल के मष्तिष्क में घूमेगा, हकीम खान सूर का नाम हमेशा याद आता रहेगा। शानू चिश्तीइतिहास के पन्नो से हाकिम खान सुर किस्सा महाराणा प्रताप के महान सेनापति हाकिम खान सुर का हकीम खान सुर ने मेवाड़ के भरे दरबार में महाराणा प्रताप से कहा कि राणा शरीर में प्राण रहेंगे तब तक इस पठान के हाथ से तलवार नहीं छूटेगी। हकीम खान सूर, जिसने वीरता के मानकों को ही परिवर्तित कर दिया था। जिसके जिक्र के बगैर हल्दीघाटी का किस्सा ही अधूरा रहेगा। जिसने मेवाड़ की धरती पर अपने पराक्रम से जिस इतिहास की रचना की है, उससे प्रेरणा लेकर आज भी राष्ट्र की एकता और अखण्डता का तेज उद्दीप्त रखा जा सकता है। जी हां, बात हो रही है महाराणा प्रताप के सेनापति हकीम खां सूर की, जो विश्व के एक मात्र ऐसे सेनापति हैं जो समर भूमि में तलवार लेकर शहीद हुये और तलवार के साथ ही दफनाये भी गये। उनके एक हमले से अकबर की सेना कई कोस दूर भागने पर मजबूर हो गई थी 18 जून, 1576 की सुबह, जब दोनों सेनाएं टकराईं तो प्रताप की ओर से अकबर की सेना को सबसे पहला जवाब हकीम खां सूर के नेतृत्व वाली टुकड़ी ने ही दिया। महज 38 साल के इस युवा अफगानी पठान के नेतृत्व वाली सैन्य टुकड़ी ने अकबर के हरावल पर हमला करके पूरी मुगल सेना में आतंक की लहर दौड़ा दी। मुगल सेना की सबसे पहली टुकड़ी का मुखिया राजा लूणकरण आगे बढ़ा तो हकीम खां ने पहाड़ों से निकल कर अप्रत्याशित हमला किया। मुगल सैनिक इस आक्रमण से घबराकर चार पांच कोस तक भयभीत भेड़ों के झुंड की तरह जान बचाकर भागे। यह सिर्फ किस्सागोई की बात नहीं है, अकबर की सेना के एक मुख्य सैनिक अल बदायूनीं का लिखा तथ्य है, जो खुद हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप के खिलाफ लडऩे के लिए आया था दीगर है कि हकीम खान सूर, शेरशाह सूरी का वंशज था। शेरशाह सूरी के वंश का होने के कारण भारत के सिंहासन से उसका सम्बन्ध था। मुगलों ने पठानों को सत्ता से बाहर कर भारत के सिंहासन पर अपना अधिकार जमाया था, इससे पठानों की तेजस्विता को धक्का लगा था। इसका बदला लेने के लिए स्थान खोजते-खोजते हकीम खान सूर मेवाड़ पहुंचा और उदयसिंह के अन्तिम समय में मेवाड़ की सेना में भर्ती हो गया। महाराणा प्रताप ने उसकी प्रतिभा को पहचाना और उसके गुणों को पहचान कर अपनी सेवा में उसको महत्वपूर्ण पद दिया। जनश्रुति है कि हकीम खान के सेनापति बनाये जाने पर उनके धर्म को लेकर कुछ सरदारों ने आपत्ति जतायी थी। सामंतों के अनुसार अकबर बादशाह के हकीम खां सहधर्मी थे इसलिए सरदारों के अपने तर्क भी अपनी जगह जायज थे। जब यह खबर पठान वीर योद्धा हकीम खान तक पहुंची तो उन्होंने मेवाड़ के भरे दरबार में राणा प्रताप को अपनी वफादारी की दुहाई देकर यह कहा कि राणा जी, शरीर में प्राण रहेंगे तब तक इस पठान के हाथ से तलवार नहीं छूटेगी। इतिहास साक्षी है कि मेवाड़ की आन-बान-शान बचाने के लिए हकीम खान के साथ-साथ उनके कुटुंब के सभी लोग अपने प्राणों का बलिदान, रण भूमि में कर गये मुगल सेना की ओर से हरावल का नेतृत्व जगन्नाथ कछवाहा कर रहा था, जिसके साथ अली आसिफ खान माधोसिंह और मुल्ला काजी खान तथा सीकरी के शेखजादे थे, इसकी साथ ही बारा के सैयद भी थे। राणा के हरावल में नेतृत्व हकीम खान सूर कर रहा था। साथ में डोडियों के सामन्त भीमसिंह, रामदास राठौड़, ग्वालियर के राजा रामसिंह तोमर अपने तीनों बहादुर पुत्रों के साथ मन्त्री भामाशाह और ताराचन्द भी थे अलबदायूंनी के अनुसार हल्दीघाटी युद्ध में हकीम खान सूर के नेतृत्व में महाराणा के हरावल की सेना आगे बढ़ी। उसका सामना करने के लिए जगन्नाथ कछवाहा के नेतृत्व में सेना सामने आयी। हकीम खान सूर के आक्रमण का वेग इतना प्रखर था कि मुगल सैनिक उसे झेल नहीं पाए और भाग खड़े हुए। अलबदायूंनी जो युद्ध का प्रत्यक्षदर्शी सेनानायक भी था और मुगलों की तरफ से लड़ रहा था, युद्ध की स्थिति देख कर लिखता है कि हकीम खान सूर के नेतृत्व में राणा के सैनिक शेर की तरह मुगल सेना पर टूट पड़े थे, जबकि मुगल सैनिक भेड़-बकरियों के समान भाग खड़े हुए थे। रास्ता इतना दुर्गम था कि ऊबड़-खाबड़ मैदान जंगल तथा टेढ़ी-मेढ़ी पगडण्डियां और चारों तरफ कंटीली झाडियां थीं। इसलिए घुड़सवार या पैदल जवाबी हमला न कर सके। बदायूंनी के अनुसार महाराणा प्रताप के नेतृत्व में केन्द्र में रहने वाली सेना भयानक आक्रमण के साथ हकीम खान सूर की सेना से आ मिली। युद्ध भयानक हो उठा और एक बार तो ऐसा लगने लगा कि महाराणा ने युद्ध जीत लिया है क्योंकि बॉरा के सैय्यद यदि युद्ध के मैदान में डटे न रहे होते तो मुगलों की पराजय निश्चित थी। इसका कारण यह है कि अन्य सेनापतियों के शिविर छिन्न-भिन्न हो गए थे। अधिकांश सैनिक भाग गये थे युद्ध का नक्शा उस समय बदल गया, जब मुगलों की सुरक्षित सेना का सरदार मेहतार खान यह चिल्लाता हुआ युद्ध में शामिल होने आया कि शहंशाह पधार गए हैं। यद्यपि यह समाचार पूरी तरह झूठा था किन्तु युद्ध में झूठ या सच का महत्व नहीं होता, हार या जीत का महत्व होता है। उसकी इस खबर से भागते हुए सैनिक (मुगल) पलट गए और युद्ध करने लगे। इधर राजपूतों में खलबली मच गई और आक्रमण वाली रणनीति तुरन्त बदल दी गई और सुरक्षा के उपाय सोचे जाने लगे। सबसे पहले महाराणा प्रताप के युद्ध-भूमि से बाहर ले जाने का विचार किया गया। समस्या यह खड़ी हो गई कि महाराणा प्रताप युद्ध -भूमि से बाहर जाने के लिए किसी भी कीमत पर तैयार नहीं हुए। महाराणा प्रताप पर मुगल सेना के चारों ओर से प्रहार होने लगे। झालामान ने महाराणा प्रताप के चंवरछत्र अपने अधिकार में किया मुगल सेना का दबाव महाराणा प्रताप से घटा, कम हुआ, क्योंकि महाराणा समझ कर मुगल सैनिक झालामान पर टूट पड़े थे। जब महाराणा प्रताप किसी भी कीमत पर युद्ध-भूमि से बाहर जाने को तैयार नहीं हुए तो हकीम खान सूर आगे बढ़े। महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक की रास अपने हाथ में पकड़ी और उन्हें भामाशाह के पास पहुंच कर यह कहा कि इन्हें बाहर सुरक्षित जगह पर ले जाओ और महाराणा से कहा कि आपके सैनिक, शत्रुओं को हराने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा देंगे, जब तक हमारे शरीर में प्राण है, हम शत्रुओं को आगे नहीं बढ़ने देंगे। आप निश्चिन्त होकर जायें। हकीम खान सूर एक बार फिर युद्ध-भूमि में अपने पराक्रम से शत्रुओं पर भारी पड़ने लगा। किन्तु आखिरकार वह वीरगति को प्राप्त हुये। सत्य का पक्ष लेकर युद्ध में लड़ते-लड़ते वह शहीद हो गये। महाराणा की ओर से लड़ने वाले बड़े-बड़े वीर इस युद्ध में काम आए, किन्तु हकीम खान सूर का रंग अपना निराला ही है हल्दीघाटी के युद्ध में जिन लोगों ने प्राणों पर खेल कर पराक्रम का इतिहास लिखा है, उनमें बीदा झालामान सिंह का नाम इसीलिए अमर है, क्योंकि उन्होंने अपने प्राण देने के लिए ही अपने को महाराणा घोषित किया था किन्तु हकीम खान सूर वह वीर पुरुष हैं, जिसने हल्दीघाटी के युद्ध के शुरू से आखिर तक लड़ाई में अपनी जगह बनाई। युद्ध शुरू होते ही बलिदान की बेला में सबसे पहले उन्होंने आगे बढ़ कर अपना खून दिया है और दुश्मनों को मार भगाने में अपनी जान कुर्बान कर दी। मुश्किल के वक्त महाराणा प्रताप को युद्ध-भूमि से बाहर भेजने का दायित्व सूर ने सफलतापूर्वक निभाया है, जिससे महाराणा प्रताप अपनी सुरक्षित सेना के साथ युद्ध-भूमि से बाहर निकले एवं गोगुन्दा के बाहर उन्होंने ऐसे व्यूह की रचना की, जिससे मुगल सेनाएं भूखों मरने के लिए विवश हुईं हल्दीघाटी के पूरे प्रसंग में हकीम खान सूर का व्यक्तित्व छाया हुआ है। उन्होंने मरते दम तक मुगलों से लोहा लिया है तथा मृत्यु को वरण कर, अमर हो गए । इतिहास की किताबों में दर्ज है कि युद्ध भूमि में शहीद हुए इस पठान के हाथ से जीवित रहते हुए उसकी तलवार नहीं छूटी थी। और जब उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जा रहा था तब भी इस पठान से मृत शरीर के हाथ से तलवार नहीं छूट सकी थी। हर संभव उपाय करने के बाद आखिर में शरीर के साथ तलवार को भी कब्र में दफना दिया गया। राष्ट्र की एकता और अखण्डता का प्रश्न जब भी आने वाली नस्ल के मष्तिष्क में घूमेगा, हकीम खान सूर का नाम हमेशा याद आता रहेगा। शानू चिश्ती