थाना चिमनगंज मंडी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश। 🟣 छः आरोपियों को दीगर जिलो से गिरफ्तार करने में पाई सफलता।
|
😊 Please Share This News 😊
|
🚔उज्जैन पुलिस 🚔
🚨दिनांक 18.04.23 🚨
🟣 थाना चिमनगंज मंडी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश।
🟣 छः आरोपियों को दीगर जिलो से गिरफ्तार करने में पाई सफलता।
🟣 एक ट्रैक्टर ,दो ट्राली ,एवम् घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल की जप्त।
🟣 कुल मश्रुका कीमती लगभग 1,140,000 रू का आरोपीगण से बरामद।
पुलिस अधीक्षक महोदय उज्जैन श्री सचिन शर्मा द् द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध जैसे चोरी, लूट, डकैती में त्वरित निकाल कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर मश्रुका बरामद करने हेतु समय समय पर निर्देशित किया जा रहा है।
उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री अभिषेक आनंद, अनुभाग नगर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल मौर्य के मार्गदर्शन में चार्ज थाना प्रभारी चिमनगंज मंडी श्री करण खोबाल, सायबर सैल प्रभारी श्री प्रतीक यादव एवं टीम द्वारा क्षेत्रांगत हुई दो चोरीयो के खुलासा कर मश्रुका जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है।
🟣 घटनाओ का संक्षिप्त विवरण –
घटना क्रमांक 01 – दिनांक 14.03.23 को फरियादी ने रिपोर्ट किया की मैनें स्वराज कंपनी के ट्रेकटर क्रमांक एम.पी. 13 ए 4833 को मय ट्राली के खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास ईट भट्टा आगर रोड उज्जैन पर दिनांक 13.03 2023 की रात्रि में खड़ा किया था जो सुबह देखा नहीं मिला कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया।उक्त रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 213/2023 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
घटना क्रमांक 02 – दिनांक 07.04.2023 को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरा महिन्द्रा कंपनी का 575 मॉडल ट्रैक्टर क्रमांक एम.पी. 39 ए.डी 7041 को मय ट्राली के ईदगाह के पास दिनांक 06.04.2023 को रात्रि मे खड़ा किया था जो सुबह देखा नहीं मिला कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया।उक्त रिपोर्ट पर सेअपराध क्रमांक 265/23 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया।
🟣 पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारीगण से आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर टीम गठित की गई गठित टीम द्वारा आसपास के रहवासियों से पूछताछ की गई,सीसीटीवी फुटेज बारीकी से चैक किए गए व मुखबिर पाबंद किए गए दोनों घटनाओं में एक संधिग्ध मोटर साईकिल घटनास्थलो के आसपास पाई गई। दिनांक 17.04.2023 को मुखबिर सूचना पर सांदीपनी नगर कॉलेज के पीछे कुछ लोगों के ट्रैक्टर ट्राली खरीदने बेचने की सूचना पर तत्काल दबिश दी गई जहां से चार आरोपीगणों को पूछताछ हेतु अभिरक्षा में लिया गया आरोपियो से वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की जाने पर उन्होने अपने साथियो के साथ एक ट्रैक्टर ट्राली ईदगाह के पास से व एक ट्रैक्टर ट्राली दातार हनुमान मंदिर के पास से चोरी करना बताया जिस पर से आरोपीगणों के कब्जे से एक स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर एवं दो ट्राली की बरामदगी की गई एवं महिन्द्रा कंपनी का ट्रैक्टर राजगढ़ में बेचने हेतु एक व्यक्ति को देना बताया जिस पर से एक आरोपी को राजगढ़ से गिरफ्तार किया गया एवं उसके द्वारा मेबात हरियाणा के व्यक्ति को ट्रैक्टर बेचना बताया है अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
🟣 जप्त माल मश्रुका
▪️01 ट्रैक्टर स्वराज कंपनी का, 02 ट्राली, कीमती करीबन 10,50,000
▪️घटना में प्रयुक्त हीरो कंपनी की मोटर साइकिल एमपी 13 जेडए 0203 कीमती करीबन 90 हजार रूपये कुल मश्रुका कीमती लगभग 1,140,000 रू का आरोपीगण से बरामद किया गया।
🏆 सरहानीय भूमिका
थाना प्रभारी श्री करण खोवाल, उनि बबलेश कुमार, उनि एस.पी.एस सैंधव, उनि प्रतीक यादव, प्रआर प्रेम सवरवाल, कार्य.प्र.आर शैलेष योगी, कार्य.प्र.आर राजपाल यादव, कार्य प्रआर हरेन्द्र सिंह, कार्य.प्र.आर आशुतोष नागर, कार्य.प्र.आर दिनेश सिंह बैस, आरक्षक श्यामवरण, सैनिक चंदन सिंह की मुख्य भुमिका रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

