कायथा क्षेत्र में शांति भंग करने का प्रयास करने पर 03 आरोपियों के विरुद्ध की गई धारा 151 के तहत कार्यवाही
|
😊 Please Share This News 😊
|
🚔उज्जैन पुलिस🚔
🚨दिनांक –08.05.23🚨
▶️ थाना कायथा पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 03 आरोपियों को लिया हिरासत में।
▶️क्षेत्र में शांति भंग करने का प्रयास करने पर 03 आरोपियों के विरुद्ध की गई धारा 151 के तहत कार्यवाही।
▶️दौराने वाहन चैकिंग शराब पीकर वाहन चलाने वाले, तीन सवारी चालको पर की गई चालानी कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा द्वारा शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में सख्ती से पेट्रोलिंग कर सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वाले आरोपियों के विरुद्ध विधिवत रूप से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आकाश भूरिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री राजाराम आवास्या के मार्गदर्शन थाना प्रभारी कायथा श्रीमती लीला सोलंकी एवम् टीम द्वारा क्षेत्रांगत कलाली शराब दुकान पर विवाद करने वाले 03 आरोपी निवासी कायथा के विरुद्ध क्षेत्र की शांति भंग करने का प्रयास करने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने एवम् अपराधों की रोकथाम हेतु धारा 151 जा.फो में गिरफ्तार किया गया है ।
कायथा पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान तीन सवारी व शराब पीकर दो पहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 05 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
एक आरोपी को धारा 34(A) आबकारी एक्ट के तहत तथा तीन आरोपी को सार्वजनिक स्थल पर बैठकर शराब का सेवन करने पर पृथक पृथक धारा 36(B) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

