एक्टर सोनू सूद ने अपना वादा निभाते हुए 200 करोड़ की लागत से बनने वाले भक्त निवास के लिए दान देने की घोषणा की.
|
😊 Please Share This News 😊
|
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में 200 करोड़ की लागत से बनने वाले महाकाल भक्त निवास के लिए फिल्म स्टार सोनू सूद अब राशि दान देंगे. बताया जा रहा है कि भक्त निवास के लिए 32 एकड़ जमीन को लिया गया है, जिसमें 3 भक्त निवास बनने हैं. इसके लिए सोनू सूद ने कहा था कि वे भी धन राशि दान करना चाहते हैं, जिसे एक बार फिर रविवार को एक्टर ने उज्जैन पहुंचकर राशि देने की घोषणा की.

सोनू सूद ने निभाया वादा: उज्जैन दिसंबर 22 में सोनू सूद ने अपनी पत्नी के साथ उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किये थे, उस दौरान महाकाल मंदिर में फेज 2 के तहत चलने वाले कार्य को लेकर सोनू सूद को इम्पीरियल होटल के पास बनने वाले भक्त निवास की जानकारी तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह ने दी थी, तभी सोनू सूद ने वादा किया था कि भक्त निवास का प्लान जब फाइनल हो जाए तो तब चर्चा कर बताना मैं भी इसमें कुछ सहयोग राशि दान करूंगा. वहीं अब प्रशासक संदीप सोनी ने सूद से चर्चा की तो उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया और आज रविवार को उज्जैन पहुंचकर इस बात की घोषणा की कि वह 200 करोड़ की लागत से बनने वाले भक्त निवास में राशि दान करेंगे, हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि सोनू सूद भक्त निवास के लिए कितनी राशि दान देंगे.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

