“कौन कहता है आसमाँ में सुराख नहीं हो सकता,* *एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुत बहुत धन्यवाद आदरणीय बड़े भैया। ग्राम उपड़ी और समस्त क्षैत्रवासियों की और से आपका आभार प्रकट करता हूं।
सचिन पटेल साहब का ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित पास्तुत वेवस्थित सब था सलाम है आपके हौसले पर
इसी वाक्य को चरितार्थ किया है मेरे गांव की जनता जनार्दन ने। आपके संघर्ष ने चंद घंटों में ही प्रशासन को झुकने पर मजबूर कर दिया। आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं। विधायक श्री महेश परमार के नेतृत्व में आपकी मेहनत रंग लाई तथा कुछ हद तक हम अपने उद्देश में सफल हुए है।
उपड़ी के इतिहास में शायद ही आज से पहले ऐसा वाकया हुआ होगा कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि एक फोन कॉल पर अपने पूर्वनिर्धारित कार्यक्रमों को छोड़कर ग्रामीणों की सहायता के लिए त्वरित उपस्थित हुआ हो।
मुद्दा था गांव से होकर गुजर रही नर्मदा लाइन के पानी से गांव को वंचित रखने का। जब मुझे जानकारी मिली की हमारे वरिष्ठ श्री बापू सेठ जी के नेतृत्व में हमारे परिवारजनों ने सैंकड़ो की संख्या में एकत्रित होकर आंदोलन करते हुए पाइप लाइन का काम रुकवा दिया है। तो मेरे द्वारा इसकी सूचना 10:30 बजे के लगभग क्षैत्र के माननीय विधायक श्री महेश जी परमार जी को दी गई तथा उन्हें आंदोलन स्थल पर पहुंचने के लिए निवेदन किया गया।
इस पर भैया ने अपने पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम को छोड़कर सर्वप्रथम ग्रामीणों से फोन पर बात की और तुरंत मौके पर पहुंचने का आश्वासन दिया। कुछ ही समय में विधायक महोदय मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर संबंधित अधिकारियों से सख्त लहजे में बात कर उपड़ी आने हेतु दबाव डाला तथा उनके मौके पर नहीं पहुंचने तक आंदोलन स्थल पर ही डटे रहने का बोला।
तदोपरांत अफरा तफरी में अनुविभागीय अधिकारी तराना श्री राजेश बोरासी, तहसीलदार तराना और कायथा थाना प्रभारी श्रीमती लीला सोलंकी मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक बाध्यता से अवगत करवाते हुए अधिकारियों ने हमारी कुछ मांगों को मानने पर सहमति व्यक्त की।
जिसके तहत ग्राम उपड़ी में वर्ष भर पीने के लिए नर्मदा लाइन से पानी उपलब्ध करवाया जायेगा तथा हमारे गांव के तालाब में पूरे साल लगातार 5 हॉर्स पावर का पानी छोड़ा जाएगा।
ग्रामीणों की एकता और विधायक महोदय की सक्रियता से हमारी कुछ मांगे मानने पर प्रशासन को मजबूर होना पड़ा। अगर हम इसी सक्रियता से लगे रहेंगे तो बहुत जल्द ही हमारे खेतों में भी मां नर्मदा का जल प्रवाहमान होने लगेगा।
आज के आंदोलन में शामिल मेरे गांव की परिवारजनों और माननीय विधायक महोदय को बहुत बहुत शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।
*ग्रामीण एकता जिंदाबाद।*
सचिन पटेल
ग्राम उपड़ी जिला उज्जैन
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

