रविवार रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। भगवान महाकाल की भस्म आरती की जाएगी। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रविवार रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। भगवान महाकाल की भस्म आरती की जाएगी।

😊 Please Share This News 😊

ज्योतिर्लिंग की परंपरा अनुसार श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार के लिए रविवार रात 2.30 बजे तथा सप्ताह के शेष दिनों में रात तीन बजे मंदिर के पट खोले जाते हैं। पश्चात भगवान महाकाल की भस्म आरती की जाती है। मंदिर प्रशासन ने इस बार श्रावण मास में चलायमान भस्म आरती व्यवस्था को यथावत रखा है। इसलिए सामान्य दर्शनार्थी को भी रात 2.30 बजे से ही मंदिर में प्रवेश शुरू हो जाएगा। प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि सामान्य दर्शनार्थी रात में ही दर्शन की कतार में लगकर भगवान महाकाल के दर्शन कर सकते हैं।

 

महाकाल की पहली सवारी सोमवार को 

 

इधर ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से श्रावण मास में सोमवार को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। पेंटर रघु पाठक द्वारा शनिवार को भगवान महाकाल के मुखारविंद का शृंगार किया गया। पालकी की साफ-सफाई कर इसे राजा की सवारी के लिए तैयार किया जा रहा है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754