राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित स्वीप प्लान के तहत प्रत्येक जिले की प्रत्येक विधानसभा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित हुआ* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित स्वीप प्लान के तहत प्रत्येक जिले की प्रत्येक विधानसभा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित हुआ*

😊 Please Share This News 😊

प्रत्येक जिले की प्रत्येक विधानसभा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित हुआ*

रिपोर्टर -ओमप्रकाश मालवीय

 रतलाम -विधानसभा क्षेत्र 219 रतलाम ग्रामीण में भी स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। नगर परिषद नामली, धोसवास, अमलेटा, उसरगार में मतदाता जागरूकता रथ व EVM/VVAT मशीन द्वारा डेमो दिया गया।

     आज दिनाक तक रतलाम ग्रामीण 219 के 252 मतदान केद्रो मे से 238 मतदान केद्रो पर मतदाता जगरुक्ता रथ व EVM/VVPAT द्वारा डेमो दिया जा चुका है l 

मतदाता जागरूकता विशेष कार्यक्रम के तहत ग्राम परिषद नामली में ‘मतदाता जागरूकता हेतु टाक शो का आयोजन किया गया l शा. उ. मा. विद्यालय नामली के छात्र/ छात्रों से निर्वाचन संबधी प्रश्न पूछे गए जिसके जवाब छात्र छात्रों ने दिए l मतदान पर नामली नगर परिषद के जनता व छात्र / छात्रों से खुली चर्चा की गई जिसमे सभी ने अपने मत रखे और उत्साह से भाग लिया l श्री लक्ष्मण मालवीय व आशीष मिश्रा जी द्वारा निर्वाचन संबंधी प्रश्न पूछे गए जिनके उत्तर शाला के बच्चो द्वारा व आम जनता द्वारा दिया गया l

श्री सुनील कुमार गोंड द्वारा स्वीप की गतिविधिय व स्वीप के उद्देश्य के बारे मे सभी को जानकारी प्रदान करी l

     स्वीप सहायक नोडल श्री योगेश सरवाड़ जी द्वारा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जिन छात्रों कि जन्म दिनांक 1 अक्टुम्बर 2005 के पूर्व है, 18 वर्ष या 18 वर्ष से अधिक हो चुके है और उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ वे सभी नवीन मतदाता अपना नाम मतदाता सूची मे अनिवार्य रूप से जुड़वाए और श्री सरवाड़ ने छात्रों को एक टारगेट दिया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन मे अपने घर और आस पड़ोस से जो सर्वाधिक मतदान करवाएगा उसे उनकी तरफ से ज्यादा मतदान करवाने वाले छात्र को पुरस्कृत किया जायेगा स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत शा. उ. मा. विद्यालय नामली के छात्र/ छात्रों रतलाम ग्रामीण स्वीप टीम द्वारा ईवीएम एवं वीवीपेट मशीन का भी डेमो दिया गया, जिसमें बच्चों एवं स्टाफ ने बढ़कर डमी वोट डालकर वोट कैसे करें ? की जानकारी प्राप्त की तत्पश्चात भारत निर्वाचन द्वारा प्रदत्त मतदाता साक्षरता रथ के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया गया।

     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एस सी जैन महोदय के कहा कि जिन बच्चों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वा लें।

       स्वीप टीम रथ प्रभारी श्री विनोद यादव जी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 2 अगस्त से 31 अगस्त तक मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम विशेष अभियान के तहत किया जा रहा है । इसके अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नवीन मतदाता अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए अपने नजदीकी मतदान केंद्र में जाकर बूथ लेवल ऑफीसर से संपर्क करके आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं, संशोधन करवा सकते हैं। 

स्वीप टीम के सहायक आशीष मिश्रा ने ईवीएम के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री कुलभूषण शर्मा, शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एस. सी. जैन, स्वीप सहायक नोडल श्री योगेश सरवाड़, नगर के समस्त BLO क्रमशः केलाश चंद्र गेहलोत, श्रीमती मनोरमा सोलंकी, श्रीमती संध्या शुक्ला, श्रीमती पवन कसेरा, श्री शामलाल सुनेरी, श्रीमती गायत्री राठौर, श्री राय सिंह वसुनिया, श्रीमती ललिता कदम शा. उ. मा. विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती अनुसूया पिपरीवाल, श्री विशाल परमार (प्रभारी) . श्रीमती नीलम टेवानी, श्रीमती ज्योत्सना साँवरा, 

सु श्री बबीता अरोड़ा, श्रीमती रेखा पाटीदार, 

श्री रायसिंह वसुनिया. 

श्री रामनिवास पाटीदार.

श्री नितिन व्यास. 

श्री कैलाश चंद्र गहलोत. सुश्री संध्या शुक्ला. 

श्रीमती मनोरमा सोलंकी . श्रीमती ललिता कदम. 

श्री जगदीश चंद्र राठौर; श्याम लाल सुनेरी,

अमित त्रिवेदी,संदीप बैरागी

,गोवर्धन सिंह सोलंकी, प्रो. मीनाक्षी श्रीवास्तव मतदाता जागरूकता रथ के साथ साथ स्वीप टीम के सुनील कुमार गोंड, राजेद्र सिंह राठौर, फतेह सिंह मईडा, मनीष द्विवेदी, गोविंद पाटीदार, महेद्र सिंह राठौर आदि उपस्थित रहे। 

उक्त जानकारी विधानसभा क्षेत्र क्र. – 219 ग्रामीण के स्वीप टीम मीडिया प्रभारी रितेश पंवार ने दी।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]