बड़वानी बड़वानी 15 सितम्बर 2023/ भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय पाटी में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया
|
😊 Please Share This News 😊
|
हिंदी हमारी मातृभाषा हमारी संस्कृति
धर्मेन्द्र यादव
बड़वानी
बड़वानी 15 सितम्बर 2023/ भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय पाटी में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.परवेज मोहम्मद ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और यह हमारी संस्कृति है। हिंदी एक समृद्ध भाषा है देश के अनेक भागों में हिंदी बोली जाती है जो देश को जोड़ने का काम करती है विश्व पटल पर भी सूरीनाम, फिजी, गुयाना आदि में हिन्दी बोली जाती है। हमारा देश विविधता में एकता का परिचायक है क्योंकि यहां अनेक भाषावासी है। इसमें सबसे अधिक हिंदी भाषी लोग है।
व्याख्यान कार्यक्रम में महाविद्यालय की रूपाली वर्मा ने हिंदी की उत्पत्ति और विकास पर अपनी बात रखी। छात्रा निर्मला सोलंकी ने हिंदी पर एक कविता प्रस्तुत की तरुणा वर्मा ने हिंदी काव्य के बारे में बताया । टीना हरवाल ने हिंदी भाषा का प्रतियोगी परीक्षाओं में महत्व विषय पर एवं राईसी ने हिंदी के महत्व पर अपने विचार रखे । छात्र बिल्लोर सिंह ने हिंदी को लेकर अपने विद्यालयीन अनुभवों को साझा किया।
महाविद्यालय के डॉ अनिल पाटीदार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन 14 सितंबर 1949 को मुंशी आयंगर फार्मूला के तहत संविधान में हिंदी को राजकीय भाषा के रूप में और देवनागरी लिपि के रूप में स्वीकार करने के दृष्टिगत रखते हुए मनाया जाता है। आभार खेल अधिकारी श्रीमती अंजू बाला जाधव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. नारायण पाटीदार प्रो.राजू औसारी महाविद्यालय स्टाफ एवं अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

