शातिर चोरों ने किया 4 करोड़ के सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ व साथ में ले गए सीसीटीवी का डीवीआर – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

शातिर चोरों ने किया 4 करोड़ के सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ व साथ में ले गए सीसीटीवी का डीवीआर

😊 Please Share This News 😊

पत्रकार ओमप्रकाश मालवीय रतलाम – जिले के जावरा शहर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया यह वारदात शहर के सर्राफा व्यापारी व मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बीजेपी नेता हिम्मत कोठारी के भतीजे प्रकाश कोठारी के कोठारी ज्वैलर्स पे अंजाम दिया ।जो की घंटाघर पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूर है। जहां पर चोरों ने चार से पांच करोड़ के सोने चांदी के आभूषण जिसमे 4 किलो सोना व 300 किलो चांदी लगभग बताई जा रही है। चोरों ने दुकान के पीछे कमलीपुरा के रास्ते से घुसते हुए ऊपर चढ़े चोरों ने वारदात के समय संबल से दरवाजे तोड़े और दुकान में घुसे चोरी के दौरान यहां लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी उखाड़ ले गए बदमाशों ने इतनी ज्वेलरी चुराई की कुछ तो रास्ते में ही बिखरी मिला सुबह दुकानदार परिजनों को जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी इस बड़ी चोरी ने पुलिस प्रशासन की नीद उड़ा दी है।मौके पर सूचना मिलती ही रतलाम से एएसपी राकेश खड़ा जावरा सीसी पुलिस हमला रतलाम से डॉग्स एस्वायड लेकर मौके पर पहुंचे चोरी की जानकारी मिलते ही एसपी राहुल कुमार लोड़ा ने अधिकारियों को आरोपी का पता लगाकर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए एवं एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने जावरा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया व पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की भी जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल एक से डेढ़ करोड़ रुपए की चोरी होना सामने आया है पुलिस जांच कर रही है आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे जा रहे हैं कुछ लिंक भी वारदात से संबंधित मिली है जिस पर कार्य चल रहा है और जल्द से जल्द चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754