राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता में खेलेंगे रोहित और मुकुंद सरस्वती टेनिस क्लब के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयां दी है – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता में खेलेंगे रोहित और मुकुंद सरस्वती टेनिस क्लब के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयां दी है

😊 Please Share This News 😊

राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता में खेलेंगे रोहित और मुकुंद

 

धर्मेन्द्र यादव

बड़वानी

 

 

बडवानी 21 सितम्बर 2023/ राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज टेनिस प्रतियोगिता में बड़वानी के रोहित और मुकुंद का चयन हुआ है। पिछले दिनों मध्यप्रदेश सिविल सेवा टेनिस प्रतियोगिता भोपाल में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में रोहित और मुकुंद ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 22 से 29 सितम्बर तक उदयपुर ( राजस्थान) में आयोजित होगी। इससे पहले भी दोनों खिलाड़ी अनेको बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना परचम लहरा चुके है। पिछले साल ही रोहित ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिक्स डबल्स में गोल्ड मैडल जीता था।दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर समस्त स्टॉफ साथियो और सरस्वती टेनिस क्लब के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयां दी है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754