विश्वत सूत्रों की माने तो शीर्ष नेता बागली की लगातार उपेक्षा कर रहे हैं,  लगातार बड़े नेताओं का असहयोग महसूस कर रही जिला बनाओ अभियान समिति को लगता है,  वह भीतर घात का शिकार हो रही है। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

विश्वत सूत्रों की माने तो शीर्ष नेता बागली की लगातार उपेक्षा कर रहे हैं,  लगातार बड़े नेताओं का असहयोग महसूस कर रही जिला बनाओ अभियान समिति को लगता है,  वह भीतर घात का शिकार हो रही है।

😊 Please Share This News 😊

*जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची चापड़ा, होल्डिंग्स से पटा नेमावर, चापड़ा रोड।*

 

*बागली जिला बनाओ अभियान समिति द्वारा बागली जिला बनाये जाने की मांग को लेकर रोकी गई जन आशीर्वाद यात्रा*

 

*संवाददाता नूर मोहम्मद शेख की रिपोर्ट*

 

*बागली* हाट पिपलिया से होकर, चापड़ा पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत पुष्प वर्षा द्वारा किया गया, 

 

वही बागली में बागली को जिला बनाओ अभियान को लेकर 9 अगस्त से धरना प्रदर्शन कर रहे बागली जिला बनाओ अभियान समिति के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में चापड़ा पहुंचे,

 

जन आशीर्वाद यात्रा को बागली जिला बनाए जाने को लेकर की जा रही मांग को लेकर बागली के नागरिकों और समिति के कार्यकर्ताओं एवं बागली से चापड़ा पहुंची मातृ शक्तियों द्वारा रोक लिया गया,

 

 यात्रा में शामिल हुए कैलाश विजयवर्गीय क्षेत्रीय विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे, एवं जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, के समक्ष बागली जिला बनाओ अभियान समिति के प्रवक्ता मुकेश कुमार गुर्जर द्वारा बागली को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर अपनी बात मर्यादा पूर्वक प्रभावशाली ढंग से रखा गया।

 

 यात्रा में शामिल जन आशीर्वाद यात्रा का प्रतिनिधित्व कर रहे कैलाश विजयवर्गी ने,

 

 बागली जिला बनाओ अभियान समिति के प्रवक्ता मुकेश गुर्जर की बात को सुनकर आगामी 24 तारीख को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से बागली को जिला बनाए जाने को लेकर समिति को मुख्यमंत्री से मिलाने का आश्वासन दिया गया, 

 

श्री विजयवर्गीय 

ने अपनी बात को समाप्त करते हुए आखिर में भारत माता की जय बोलते हुए अपनी बात को विराम दिया,,

 उनके आश्वासन के बाद बागली से एकत्रित होकर पहुंचे सभी जनमानस में हर्ष की लहर दौड़ गई ,

और एकत्रित जन समूह ने सम्मान पूर्वक जैन आशीर्वाद यात्रा को रास्ता दिया।

याद रहे की बागली जिला बनाओ अभियान समिति विगत 12 वर्षों से भी अधिक समय से बागली को जिला बनाए जाने की मांग कर रही है ,

इसी को लेकर बागली थाना चौराहा पर पिछले 9 अगस्त से धरना प्रदर्शन जारी है,

 

पूर्व में भी जिला बनाओ अभियान समिति जन हुंकार रैली बागली मंडी परिसर में कर चुकी है,

जिसको क्षेत्र एवं नागरिकों का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ था।

अब बागली जिला बनाओ अभियान समिति ने चापड़ा का रूख किया और जन आशीर्वाद यात्रा को रोककर बागली को जिला बनाए जाने की मांग को रखा।

 

विश्वत सूत्रों की माने तो शीर्ष नेता बागली की लगातार उपेक्षा कर रहे हैं,

 लगातार बड़े नेताओं का असहयोग महसूस कर रही जिला बनाओ अभियान समिति को लगता है,

 वह भीतर घात का शिकार हो रही है।

,,

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]