उज्जैन । एस.एस.टी दल द्वारा तराना तहसील के लक्ष्मीपुरा पॉइंट पर गत दिवस एसडीओपी तराना, तहसीलदार तराना और थाना प्रभारी कायथा द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन से 239000 रूपए जप्त किए गए।
|
😊 Please Share This News 😊
|
नागदा पुलिस ने चैकिंग के दौरान साढ़े 36 लाख रुपए जब्त किए
नागदा जंक्शन। स्टेट हाईवें नंबन पर 17 पर चैकिंग के दौरान नागदा पुलिस ने वाहन नंबर युपी-16-एचटी-3546 में से 36 लाख 500 रुपए जब्त किए। सीएसपी बृजेशकुमार श्रीवास्वत के अनुसार बीएन यादव अपने दामाद के घर कानपुर में लगभग 1800 गज जमीन का सौदा एक करोड़ रुपए में करके बयाने की राशि लेकर लौट रहे है, लेकिन ऐसे कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने राशि को जब्त करने की कार्यवाही की। मामले की जांच अब जिलास्तर की कमेटी करेगी। नागदा पुलिस अभी तक कुछ 70 लाख रुपए रुपए की राशि जब्त कर चूकी है। कार्यवाही के दौरान टीआई नलिन बुधोलिया, एसआई हेमंतसिंह जादौन, विरेंद्रसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक जितेंद्र चौहान, सुनीलसिंह बैस, यशपालसिंह कुशवाह, आरक्षक सुखदेव सोलंकी, पटवारी गजेंद्र सेंगर आदि मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

