रिपोर्ट मनोहर मालवीय प्रीतमनगर, दिनांक 12-01-24 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रीतमनगर में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस “युवा दिवस” के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया |
|
😊 Please Share This News 😊
|
आयुष विभाग के योग शिक्षक जीवन पंवार ने उपस्तिथ समस्त छात्रों और जनप्रतिनिधियों को सूर्य नमस्कार के 12 चरणों का अभ्यास करवाया |इस अवसर पर संस्था के अर्चना भूरिया, नाहर सिंह डोडवे, दुर्गा राठौर, वर्षा सूर्यवंशी, अनूप मालवीय, शिखा रानी सिंह, बाबूलाल गेहलोत, विनोद वसुनिया, विनोद सिंह सोलंकी, राजेश मालीवाड, दिलीप दास बैरागी, संजय शर्मा, आयुष विभाग से डॉक्टर नीतू कटारा, डॉ. रूचि गोस्वामी, श्वेता कुशवाह, राकेश निनामा, पूनम चंद पाटीदार, कैलाश गोदार, दीपेश पाटीदार, ईश्वर ओहरी और विद्यालयीन छात्र छात्रों के साथ ग्राम प्रीतमनगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें |कार्यक्रम की शुरुआत में प्रभारी प्राचार्य प्रशांत कुमार परासिया ने माँ सरस्वती और स्वामी विवेकानंदजी के चित्र पर माल्यार्पण कर की | मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि श्री शांतिलाल सिसोदिया ने संबोधित करते हुए कहा की प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए | यह एक ऐसा योगासन हैं जिसके बारह चरण हमारे शरीर को संपूर्ण अंगों की विकृतियों को दूर करके निरोग बना देती हैं। इसके अभ्यासी के हाथों-पैरों के दर्द दूर होकर उनमें सबलता आ जाती है। गर्दन फेफड़े तथा पसलियों की मांसपेशियां सशक्त हो जाती हैं , शरीर की फालतू चर्बी कम होकर शरीर हल्का-फुल्का हो जाता है।<
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

