1857 क्रांति के नायक सम्राट बहादुर शाह जफर और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की स्मृति में नेकी का वाहन चलाया गया
|
😊 Please Share This News 😊
|
सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के सचिव धर्मेंद्र राठौर एवं संयुक्त संयोजक सैयद उस्मान हसन ने बताया संयुक्त विज्ञप्ति मै बताया प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार भी जरूरतमंदों के लिए नेकी का वाहन रात्रि 12:00 बजे छत्री चौक से चलाया गया नेकी का वाहन 1857 क्रांति के नायक सम्राट बहादुर शाह जफर और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की स्मृति में शहर के विभिन्न भागों में चलाया गया गया जरूरतमंदों को कंबल और रजाई का वितरण किया गया l नेकी के वाहन का शुभारंभ अध्यक्ष पंकज जयसवाल एवं डॉ. सउद नागौरी ने किया l इस अवसर पर मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन,नासिर मंसूरी ,संजय जोगी ,महेंद्र कटियार, गंगाधर महा, हाजी इस्माइल, वकील मंसूरी उपस्थित थे l समाजसेवी इकबाल उस्मानी ने कहा कि 1857 की अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई में तात्या टोपे ,रानी लक्ष्मीबाई, नाना साहब पेशवा, और अनेक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने सम्राट बहादुर शाह जफर के नेतृत्व में अंग्रेजों के विरुद्ध स्वतंत्रता का बिगुल बजाया लेकिन देश के कुछ गद्दारों की वजह से स्वतंत्रता आंदोलन 1857 का स्वतंत्रता आंदोलन विफल हो गयाl अंग्रेजों ने हजारों भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को फांसी पर लटकाकर उनकी हत्या कर दी l हजारों वीर भारतीयों ने अपने प्राणों की आहुति दी जिसकी वजह से हम आज़ादी की सास ले पा रहे हैं l उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर एवं सहसचिव जमीर अब्बास ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

