फरार आतंकी फिरोज पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित: एन आई ए ने रतलाम के चौराहा पर चस्पा किये इस्तेहार* पत्रकार ओमप्रकाश मालवीय – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

फरार आतंकी फिरोज पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित: एन आई ए ने रतलाम के चौराहा पर चस्पा किये इस्तेहार* पत्रकार ओमप्रकाश मालवीय

😊 Please Share This News 😊

रतलाम -जयपुर को दहलाने की साजिश रचने वाले दहशतगर्द का कनेक्शन रतलाम के दहशतगर्दो से मिलने पर रतलाम में छापामारी कर दहशतगर्द को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से एक फरार आतंकी फिरोज खान अभी तक NIA को चकमा दे रहा है, जिसके गिरफ्तारी से दूर होने की वजह से उस पर एनआईए ने 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है और शहर के गली मोहल्लों और चौराहों पर इस्तेहार चस्पा किए हैं।बता दें कि जयपुर में ब्लास्ट करने के मंसूबों को लेकर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान मध्य प्रदेश की और से आ रही बोलेरो वाहन को रोका गया था और चैकिंग करने पर बोलेरो से 3 आतंकियों को पकड़ा था जो रतलाम के थे। उनसे बड़ी संख्या में विस्फोटक बरामद किया गया था। पकड़े गए आतंकियों की निशानदेही पर रतलाम से 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। जिनमें इमरान, जूबेर, अल्तमस और सैफुल्लाह थे। इस मामले में आतंकी फिरोज खान उसी समय से फरार चल रहा था जो आज भी NIA की पकड़ से दूर हैं यही कारण हैं कि फिरोज की गिरफ्तारी को लेकर NIA ने आतंकी फिरोज के फोटो शहर के गली मोहल्लों और चौराहों पर चस्पा किए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]