कला समीक्षक अशोक वक्त, शिक्षाविद बसंती कौर आनंद एवं शिक्षाविद हयात फातिमा की की स्मृति मे पर अपंग आश्रम में आश्रम वासीयो की सेवा कर उन्हें दूध, ब्रेड का वितरण किया गया l
|
😊 Please Share This News 😊
|
सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जयसवाल एवं संरक्षक सैयद आबिद अली मीर ने जानकारी देते बताया आज महान कला समीक्षक अशोक वक्त ,शिक्षाविद बसंती कौर आनंद एवं शिक्षाविद हयात फातिमा की स्मृति मे सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज महाकाल मार्ग स्थित अपंग आश्रम में आश्रम वासीयो को दूध, ब्रेड का वितरण किया गया इस अवसर पर मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन , धर्मेंद्र राठौर ,समाज सेवी सैयद उस्मान , शाकिर शेख, विनीत सोल्पंखी , सैयद जमीर अब्बास ,बब्बू भाई कॉन्टैक्टर, शरीफ खान , एडवोकेट जाहिद नूर, मार्गदर्शक इकबाल उस्मानी गंगाधर महा , रिजवान जागीरदार आश्रम के सचिव रामचंद्र सोल्पंखी उपस्थित थे l समाजसेवी सैयद उस्मान हसन ने अपने उद्बोधन में कहा कला समीक्षक अशोक वक्त, शिक्षाविद बसंती कोर आनंद एवं शिक्षाविद हयात फातिमा तीनों विभूतियों ने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया l आपका योगदान को समाज और शहर कभी भुला नहीं पाएगा l तीनों ही अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से कार्य किया l तीनों महान आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई l उपरोक्त जानकारी संयुक्त सचिव चेतन ठक्कर एवं प्रवक्ता सैयद आशिक अली ने दी l
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

