*जगदीश परमार की खास खबर मध्य प्रदेश उज्जैन से।* *************************** राघवी पुलिस ने जुआ खेलते 5 आरोपियों को लिया हिरासत में। ▪️ आरोपियों से 9,400 रुपये नगदी व अन्य सामग्री जप्त। मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई की जावेद के ढाबे के पीछे ग्राम जगोटी में कुछ लोग रुपये पैसो से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत किया गया जिसके पश्चात नियमानुसार कार्यवाही करते हुए तत्काल पुलिस बल को मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर रवाना किया गया। मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर दबिश देते जुआ खेलते पाए गए 04 आरोपियों राजेश राय, सिंह गारी,लाल सिंह बागरी,बाबूलाल को मौके से घेराबंदी कर पकड़ा गया व करीब 9,400 रु नगदी व ताश के पत्ते जप्त किये गये बाद आरोपीयो के विरुद्ध राघवी पुलिस ने जुआ एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार बैरागी, सैनिक घनश्याम सिंह, सैनिक महेंद्र सिंह की मुख्य भूमिका रही।
|
😊 Please Share This News 😊
|
आज की हेडलाइन…
बैतूल में आदिवासी युवक से बर्बरता, मुर्गा बनाया, लात-घूंसों से पीटा, प्रदेश भर में मची सियासी उबाल
आदिवासी युवक को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे कांग्रेसी, आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग
बैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट
बैतूल। मध्य प्रदेश में आदिवासियों के ऊपर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बैतूल जिले में बजरंग दल का एक नेता आदिवासी युवक को पीट रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बजरंग दल का नेता मुंह से खून निकलने के बाद भी आदिवासी युवक को पीट रहा है। साथ ही उसे मुर्गा बनाकर रखा है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस जन आदिवासी युवक को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे कांग्रेसियों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। इस घटना के बाद प्रदेश में सियासी उबाल मच गई है। आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया।
महामहिम राज्यपाल के नाम एसपी को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस जनों ने बताया कि मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक आदिवासी युवक राज उइके को कुछ व्यक्तियों द्वारा जबरन अपहरण कर लात घूंसो से मारा गया और उसका वीडियो भी बनाया गया, जातिगत गाली गलौच की एवं जान से मारने की धमकी भी दी। उक्त घटना घटित होते समय युवक राज उइके अपनी जान की भीख भी मांग रहा था। इस घटना के वीडियो वायरल होने होने के बाद सम्पूर्ण आदिवासी समाज में भय और रोष का माहौल बन गया है। आरोपी चंचल राजपूत ने अपने साथियों के साथ सत्ता के नशे में आकर घटना को अंजाम दिया है, जिससे बैतूल जिले का सामाजिक सौहार्द बिगड़ रहा है, जिससे ऐसा लग रहा है कि भाजपा सरकार में आदिवासी सुरक्षित नही है।
कांग्रेसियों ने मांग की है कि आरोपी चंचल राजपूत जो कि बजरंग दल संगठन का सदस्य है, उसके विरूद्ध मारपीट, अपहरण, हत्या की कोशिश, अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी चंचल के अन्य साथियों पर भी इन्हीं धाराओं के तहत कार्यवाही की जाए। चंचल राजपूत के बारे में सूचना प्राप्त हुई है कि यह व्यक्ति पूर्व में भी कई अपराध करने से उसके खिलाफ मामले पंजीबद्ध हुए है, इसलिए समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता मांग करते है कि ऐसे अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाकर वर्तमान सरकार एक सकारात्मक संदेश दें। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे, सुनील शर्मा, प्रदेश महामंत्री समीर खान, जिला सहकारी बैंक पूर्व अध्यक्ष अरुण गोठी, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रमेश काकोड़िया, सुनील जेधे, सलाम भाई, राजकुमार दीवान, डॉ. नितिन देशमुख, सरफराज खान, राजा सोनी, अतुल शर्मा, सोनू कवड़े, मोनू बड़ोनिया, पंजाब अहाके, मुन्नालाल वाडिवा, गौरी परते, सलमान खान, योगेश इवने, ओमप्रकाश बट्टी, श्रीमती आरती नागले, कमलेश काकोड़िया, संजू बट्टी, सम्मू लाल धुर्वे, सौरभ सलामे, राजेश धुर्वे, गेन्दराव अहाके, धारासिंग सलामे, गेन्दलाल टांडिलकर, मनोज उइके, शिवचरण पारधे, संतोष दीवान, मंगलू धुर्वे, मंगेश सरपंच, राहुल उइके, बिसराम उइके, सानू कवड़े, जितेंद्र सिंह इवने, संतोष धुर्वे, राजकुमार मर्सकोले, धन्नू उइके, लोकेश भलावी, गोविंद कवडे, बबलू धुर्वे, पंकज तुमडाम, चेतन परते आदि सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

