Madhy pardesh मुस्लिम बस्तियों मे रौनक – रमजान के दौरान मुस्लिम बस्तियों मे शाम के समय रौनक बढ़ जाती है। मस्जिदों व घरों मे साफ सफाई एवं रोशनी का कार्य किया जाने लगा है. Jabalpur se talib husen – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

Madhy pardesh मुस्लिम बस्तियों मे रौनक – रमजान के दौरान मुस्लिम बस्तियों मे शाम के समय रौनक बढ़ जाती है। मस्जिदों व घरों मे साफ सफाई एवं रोशनी का कार्य किया जाने लगा है. Jabalpur se talib husen

😊 Please Share This News 😊

*रमज़ान की आमद का इंतिज़ार* 

 *मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की मांग* 

जबलपुर. इबादत, तिलावत,रहमत व ह

बरकतों के पाक माह रमज़ान 

का बेताबी से इंतिज़ार किया जा रहा है. मुफ्ती ए आज़म मध्यप्रदेश हज़रत मौलाना मुशाहिद रजा कादरी बुरहानी ने 

बताया 11 मार्च मुताबिक 29 शाबान को रमजान शरीफ का चाँद नज़र आने की उम्मीद है. चाँद नज़र आने पर 12 मार्च को

पहला रोज़ा होगा. मौलाना साहब ने ज़िला पुलिस एवं नगर निगम प्रशासन से मस्जिदों एवं मुस्लिम बहुल क्षेत्रों मे साफ सफाई, बिजली , आदि व्यवस्थाएँ करने की गुजारिश की है. मुस्लिम धर्मालंबियों के लिए रमजान माह

 इबादत, तिलावत, व हर नेक काम करने के लिहाज़ से ख़ास महीना है.अलसुबह से ही रोज़ेदार सेहरी एवं नमाज की तैयारी करते है.सेहरी करने के बाद दिन भर रोज़ा रखकर इबादत करते है. बाद नमाज मगरिब अफ्तार होता है. जिसमें तरह तरह के खजूर और पकवान बनाए जाते है. 

 

तरावीह- रमजान शरीफ में बाजमात तरावीह अदा करना भी एक महत्वपूर्ण इबादत है.तरावीह मे हाफिज़ साहिबान पवित्र कुरान शरीफ का पाठ करते है. यह सिलसिला एक महीने जारी रहता है.

 

मुस्लिम बस्तियों मे रौनक – रमजान के दौरान मुस्लिम बस्तियों मे शाम के समय रौनक बढ़ जाती है। मस्जिदों व घरों मे साफ सफाई एवं रोशनी का कार्य किया जाने लगा है. 

 

व्यवस्थाओं की माँग – हाजी कदीर सोनी, मुख्तार हुसैन अंसारी, हाजी मक़बूल अहमद रजवी, पप्पू वसीम खान, हाजी शेख जमील नियाज़ी, मतीन अंसारी, ज़मा खान, हाजी मुईन खान, अमीन कुरैशी, मुबारक कादरी, अकबर खान सरवर, पत्रकार तालिब हुसैन,हाजी इसरार अहमद, सैय्यद शौकत अली, जवाहर कादरी आदि ने पाक माह रमजान शरीफ के मौके पर मुस्लिम बस्तियों एवं खास तौर पर मस्जिदों के पास साफ सफाई,जल आपूर्ति, विधुत प्रदाय की समुचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने की मांग की है .

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]