चिकित्सालय चिचोली में निःशुल्क आयुष्मान मेला का आयोजन*बैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

चिकित्सालय चिचोली में निःशुल्क आयुष्मान मेला का आयोजन*बैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट

😊 Please Share This News 😊

 

 

*जनप्रतिनिधियो ने माता सरस्वती पूजन कर और हितग्राहियों पर पुष्प वर्षा कर किया आयुष्मान मेले का शुभारंभ*

 

*एक हजार से ज्यादा हितग्राही हुए लाभान्वित*

 

चिचोली।।मुख्य खण्ड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश अतुलकर ने बताया कि आयुष्मान भवः अभियान अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में शनिवार दिनांक 16 मार्च 2024 को निःशुल्क आयुष्मान मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्षा वर्षा मालवीय एवम वर्षा आवलेकर,सुमन बिहारे, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अनिल सिंह कुशवाह जी,सन्तोष मालवीय जी,नीतू आवलेकर, ,राजेन्द्र जैसवाल ,राजेन्द्र यादव,शंकर चढोकार ,उमेश पेठे,ओम प्रकाश यादव,अमन सिंह कुशवाह, मुकेश मालवीय,अश्शू राठौर, आशुतोष बाली मालवीय ,रामस्वरूप(मोटू) यादव,हरि महाराज द्वारा किया गया।

मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.अतुलकर और मीडिया शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेले में रिपोर्टिंग समय शाम 4 बजे तक कुल 1110 मरीजों का पंजीयन किया गया, मेले में 21 व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गये।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 32 शिशु रोग, स्त्री रोग से संबधित -,14 जांचे आयुर्वेदिक आयुष रोगियों द्वारा चिन्हांकन-235, एन.सी.डी.(नॉन कम्युनिकेबल डिसीज) के -46 रोगी, मानसिक रोग -32 रोगी, दंत रोग से संबंधित -10, नाक, कान, गला के -33 मरीजों की अंतरा एवं छाया के -08अस्थाई साधन वितरित किये गये 22 लोगों को परिवार कल्याण संबंधी परामर्श सेवाऐं दी गयी वन्ही मलेरिया कार्यक्रम से 5 बुखार रोगियों की जांच की गयी जिसमे मलेरिया नही पाया गया टीबी कार्यक्रम से 26 हितग्राहियों की सेम्पलिंग 58 लोगो की नेत्र जांच एवम सिकल सेल के 71 चिन्हांकन एवम सेम्पलिंग जांच की गई।

जिले से डीपीएम, एम एन्ड ई ,द्वारा मॉनिटरिंग और विशेषज्ञ चिकित्सक दल स्वास्थ्य लाभ और परामर्श दिया एवम मीजल्स रूबेला उन्मूलन की शपथ भी ली गयी

आयुष्मान स्वास्थ्य मेले में चिकित्सक डॉ महेश चौहान,डॉ राहुल देशमुख,डॉ दुर्गेश धोटे बीईई अनिल कटारे ,बीपीएम विनीत आर्य ,बीसीएम नीलेश सूर्यवंशी,अखिलेश मालवीय,विवेक नागले,गजराज रघुवंशी,पंकज डोंगरे,नीलेश दवन्डे और विकास खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य दल द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाये नियोजित की गई आयुष्मान स्वास्थ्य मेले का मंच संचालन पंकज डोंगरे द्वारा और मेले में उपस्थित जनप्रतिनिधियो,पत्रकार बन्धुओ,स्वास्थ्य लाभ लेने वाले हितग्राहियों, स्वास्थ्य सेवाएं देने वाली स्वास्थ्य यूनिट का आभार सीबीएमओ डॉ राजेश अतुलकर द्वारा किया गया।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]