*स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी, सात महिला और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए..*(om parkash malviy ) – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी, सात महिला और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए..*(om parkash malviy )

😊 Please Share This News 😊

मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एम वाय हॉस्पिटल के सामने क्रिस्टल स्पा सेंटर सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान सात महिला और दो पुरुष को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल पूरा मामला सयोगितागंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यहां स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर दबिश दी तो मौके पर 7 महिला और 2 पुरुष अनैतिक कार्यों में लिप्त पाए गए। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं स्पा संचालक की भी जानकारी जुटाई जा रही है।पूरे मामले में जानकारी देते हुए एसीपी तुषार सिंह ने बताया कि सयोगितागंज का थाना प्रभारी सतीश पटेल ने टीम गठित कर उर्वशी परिसर में एक फ्लैट पर दबिश दी जहां पर स्पा सेंटर संचालित हो रहा था। जब अंदर जाकर चेकिंग की गई तो 7 महिलाएं और 2 पुरुष मौके से पकड़े गए हैं। फिलहाल पूरे मामले में पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है तो वहीं बताया जा रहा है कि कुछ महिला इंदौर की रहने वाली है और कुछ महिलाएं शहर के आसपास के जिलों की है। दोनों युवकों से भी पूछताछ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]